Breaking News

अतरौलिया: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी,अपराधियों /अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय थाना अतरौलिया के कुशल निर्देशन में दिनांक 06/08/21 को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह व का0 अविनाश विश्वकर्मा का0 अमित सरोज भोराजपुर फ्लाई ओवर के बगल वाहन, संदिग्ध व्यक्ति आदि की चेकिंग कर रहे तो गदनपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल सवार आता दिखाई दिया। जब वह पुलिस के नजदीक आया तो उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देखकर मोटर साइकिल को मोड़कर पीछे भागना चाहा तो संदेह होने पर तत्परता दिखाते हुये उसे मौके पर ही मोटर साइकिल के साथ पकड लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से जब उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम धीरज मिश्रा S/O प्रमोद मिश्रा उर्फ जटाशंकर निवासी ऊधो पट्टी थाना जैतपुर जनपद- अम्बेडकरनगर बताया। भागने का कारण पूंछने पर बताया कि यह मोटर साइकिल जो हमारे पास है वह चोरी की है। जिसपर नम्बर प्लेट बदलकर मैं चलाता हूं। बरामद मो0सा0 को चेक किया गया तो सुपर स्प्लेण्डर रंग सफेद काला। जिसकी नम्बर प्लेट पर U.P.50 AK 2229, चेचिस नम्बर MBLSA05EKD9G20653, इंजन नं. SA05ECD9G20762 अंकित है। वास्तविक नं0 UP50AD 8850 मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
 
पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 121/21  धारा 411/420 IPCथाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
 
गिरफ्तार अभियुक्त–

धीरज मिश्रा S/O प्रमोद मिश्रा उर्फ जटाशंकर निवासी ऊधो पट्टी थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर
 
बरामदगी

सुपर स्पेलेण्डर मोटर साइकिल
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –
 
1. उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव
2. उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह 
3. का0 अविनाश विश्वकर्मा 
4. का0 अमित सरोज

और नया पुराने