आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी, अवैध शराब के अपराधियों /अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय थाना अतरौलिया के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 07.08.21 को SI सुल्तान सिंह मय हमराह का0 उमेश सिंह के देखभाल क्षेत्र संदिग्ध वाहन चेकिंग में ध्यानीपुर पुलिया के पास मामूर थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर लोहरा नहर के किनारे पुलिया के पास पहुचे तो पुलिस टीम द्वारा खड़े व्यक्ति को रोका व टोका तो पुलिस को देखकर हडबडा कर भागना चाहा कि दौड़ाकर 10-15 कदम की दूरी पर समय सुबह 05:00 बजे पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अवनीश प्रजापति पुत्र रामहरख प्रजापति ग्राम लोहरा थाना अतरौलिया जिला आजमगढ उम्र करीब 21 वर्ष बताया। पकडे हुए व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो एक सफेद रंग की झोले में 10 शीशी देशी शराब की 200 मि0ली0 का विन्डीज लाईम लिखा हुआ मिला। बरामद अवैध देशी शराब ठेके का लाइसेंस माँगा गया तो नही दिखा सका व अपनी गलती का बार बार माफी मांगने लगा। अन्तर्गत धारा 60(1) क EX. ACT का अपराध से अवगत कराते हुए कब्जा पुलिस में लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग -
मु0अ0सं0 122/21 धारा 60(1) क EX. ACT थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
अवनीश प्रजापति पुत्र रामहरख प्रजापति ग्राम लोहरा थाना अतरौलिया जिला आजमगढ
बरामदगी
10 शीशी अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 सुल्तान सिंह
2. का0 उमेश सिंह
