Breaking News

कप्तानगंज: दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज
 
आज़मगढ़: दिनांक 06.08.2021 को श्री चण्डी प्रसाद S/0 ओरी निवासी ग्राम शेरवा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक लिखित तहरीर दी जिसमें खुद की अपनी लड़की मंजूला की शादी दिनांक 30.11.2020 को हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार मनीष पुत्र धरमचन्द्र निवासी ग्राम भितेहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के साथ अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर करना लड़की की विदा होकर ससुराल जाने के बाद पति व देवर द्वारा बार-बार दहेज में गहना व रूपये की मांग करना तथा प्रताड़ित करना जिसके कारण आवेदक की लड़की द्वारा दिनांक 05.08.2021 को अपने ससुराल में रोशनदान में साड़ी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लेने के सम्बन्ध में विरूद्ध 1. मनीष पुत्र धरमचन्द्र 2. विशाल पुत्र धरमचन्द्र निवासीगण भितेहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के दाखिल किया। आवेदक द्वारा दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 112/2021 धारा 498A/304B IPC व 3/4 DP Act बनाम 1. मनीष पुत्र धरमचन्द्र 2. विशाल पुत्र धरमचन्द्र निवासीगण भितेहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ व हाल पता कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ़ द्वारा संपादित की जा रही है । 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान के तहत मुखबीरी सूचना के आधार पर आज दिनांक 07.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज आजमगढ़ द्वारा मय हमराहियान के दबिश देकर मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्तगण 1. मनीष पुत्र धरमचन्द्र 2. विशाल पुत्र धरमचन्द्र निवासीगण भितेहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ व हाल पता कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ को समय करीब 10.15  बजे जेहरा पिपरी बाइपास से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
 
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 112/2021 धारा 498A/304B IPC व 3/4 DP Act
 
गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. मनीष पुत्र धरमचन्द्र,  
2. विशाल पुत्र धरमचन्द्र निवासीगण भितेहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ व हाल पता कस्बा कप्तानगंज जिला आजमगढ़ 
 
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. प्र0नि0 देवानन्द थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।
2. कां0 विशाल जायसवाल, 
3. कां0 दिनेश कुमार यादव, 
4. कां0 स्वतेश कुमार 
5. महिला आरक्षी दिपा बिन्दुआ

और नया पुराने