Breaking News

बरदह: 16 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना- बरदह

 आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन मे अपराध जगत मे अंकुश लगाये जाने व  वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के क्रम मे दिनांक 06.08.2021 को उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्र मय हमराह हे0का0 मनोज यादव के थाना हाजा से रवानाहोकर तलाश वांछित वारण्टी व चेकिग सन्दिग्ध व्यक्ति व वाहन तथा देखरेख शान्ति व्यवस्था मे राजागंज बाजार मे मामूर थे कि आबकारी विभाग के दो सिपाही आबकारी सिपाही रविन्द्र कुमार व आबकारी सिपाही अजीत कुमार सिंह जिनका क्षेत्र मार्टीनगंज है, राजागंज बाजार में मिले। सभी लोग आपस में बाच चीत कर रहे थे कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि एक ब्यक्ति गैलन में शराब लेकर राजागंज बाजार की नहर पुलिया के बगल में खड़ा है नहर पुलिया से सटी सड़क जो पसिका की तरफ जाती है लगता है कि वह यह शराब पसिका में सप्लाई करता है मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची कि पुलिया से कुछ दूर पहले मुखबिर ने इशारा करके बताया कि पुलिया के पास जो ब्यक्ति हाथ में गैलन लिये खड़ा है वह वही ब्यक्ति है तथा गैलन में नाजायज शराब है कि इतना बताकर मुखबिर हट बढ़ गया कि पुलिस टीम एक बारगी दबिश देकर पुलिया के पास खड़े ब्यक्ति को जब तक कि वह कुछ समझ पाता कि उसे मौके पर ही समय करीब 20.30 बजे पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो इसने अपना नाम रंजीत कुमार पुत्र बलिहारी राम ग्राम पिछौरा थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र-19 वर्ष बताया तथा जामा तलाशी से एक प्लास्टिक की सफेद गैलन में लगभग 16 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुआ। अभि0 रंजीत कुमार पुत्र बलिहारी राम ग्राम पिछौरा थाना बरदह आजमगढ़ को उसके जुर्म धारा 60 आबकारी अधिनियम से अवगत कराकर हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा बरामद 16 लीटर अवैध देशी शराब की गैलन को कब्जा पुलिस मे लिया गया।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0स0 -161/2021  धारा 60 अबकारी अधि0 थाना बरदह आजमगढ
 
अभियुक्त

अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र बलिहारी राम थाना बरदह आजमगढ़
 
बरामदगी

16 लीटर अवैध देशी शराब 
 
पुलिस टीम

प्रभारी निरी0 विनय कुमार मिश्र मय हमराह उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा मय हमराह हे0का0 मनोज यादवथाना बरदह जनपद आजमगढ।
आबकारी सिपाही रविन्द्र कुमार व आबकारी सिपाही अजीत कुमार सिंह क्षेत्र मार्टीनगंज।

और नया पुराने