आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई। प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि- त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाया जाय। कोविड गाइडलाइन का पालन अवश्य किया जाए। मोहर्रम को लेकर जो भी गाइडलाइन दी गई है उसी के अनुसार पर्व को मनाए। किसी प्रकार की अराजकता ना फैलाएं। त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।
वही कुछ लोगों ने जुलूस निकालने को लेकर अपनी बात को रखा और बताया कि हर वर्ष हम लोग जुलूस निकालते हैं और शहादत का प्रतीक काला झंडा भी लेकर चलते हैं। जिस पर उन्हें बताया गया की कोरोना काल चल रहा है ऐसे में जुलूस को निकालना उचित नहीं होगा और एक या दो झंडे लगाकर आप सब अपना त्यौहार मना सकते हैं। मोहर्रम के पर्व पर यदि कहीं से भी किसी को कोई दिक्कत होती है या ऐसा मामला प्रकाश में आता है जहां पर विवाद हो सकता है इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। मौके पर पुलिस पहुंचकर त्वरित निस्तारण करेगी।
इस मौके पर मनीष चौरसिया, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अकरम खान, संदीप पटेल, रविंद्र सिंह, मनोज जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।