आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने आज जीयनपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की और चालान काटा इस दौरान जो लोग हेलमेट लगाकर नहीं चल रहे थे, उनके वाहनों का चालान काटा गया कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया।इसके साथ ही चार पहिया वाहन चलाने वालों को हिदायत दी गई कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। यातायात के नियमों का पालन करें। देर शाम हो रही चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालको में हड़कंप मचा रहा। पुलिस को देख लोग रास्ते बदलते नजर आए, तो वहीं कुछ लोगों ने गली मुहल्लों का सहारा लेकर अपने आगंतुका स्थान को गए।
इस दौरान एसएसआई केशर यादव ने बताया कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए आज जीयनपुर चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। चेकिंग अभियान में जो भी वाहन चालक तीन लोगों को बैठा कर चल रहे थे, हेलमेट लगाकर नहीं चल रहे थे और वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं थे।ऐसे लोगों का चालान काटा गया। वहीं कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा भी गया है। केशर यादव ने लोगों से अपील किया है कि वाहनों को चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। हेलमेट आपके जीवन की सुरक्षा करेगा, हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। वाहनों को ओवरलोड ना चलाएं इसके साथ ही चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यातायात द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन यदि आप सभी करते हैं तो आपको सुरक्षा मिलेगी। जीवन अनमोल है इसे सुरक्षित रखें।
चेकिंग के दौरान मौके पर कांस्टेबल राजन शर्मा, आदित्य पांडये, प्रमोद यादव, महिला कांस्टेबल साधना तोमर आदि लोग मौजूद रहे।


