Breaking News

मेहनाजपुर: 2 किग्रा 200 ग्राम गाँजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 29.08.2021 को उ0नि0 सुधीर पाण्डेय थाना मेहनाजपुर मय हमराह कर्मचारी हे0का0 चिक्कन यादव,का0 पवन कुमार व का0 विकास यादव के साथ जियापुर पुलिया बैरियर पर रहकर संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग कर रहे थे कि एक आदमी जियापुर पुल की ओर से आता दिखाई दिया । पुलिस बल को देखकर वह पीछे की ओर मुड़कर पुलिया की ओर भागने लगा । संदिग्ध होने पर पुलिस बल द्वारा आवाज देकर रूकने को कहा गया परन्तु वह और तेजी से भागने लगा कि पुलिस बल द्वारा दौडाकर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय सुबह 08.00 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम पता धिरेन्द्र उर्फ धीरज पाल पुत्र लोदई पाल निवासी ग्रा0 कुबाखास थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 1 KG 200 GM अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना मेहनगर पर आर्म्स एक्ट,एनडीपीएस एक्ट,लूट.गैगेस्टर,पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में दर्जेनो मुकदमें पंजीकृत है । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-80/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

धिरेन्द्र उर्फ धीरज पाल पुत्र लोदई पाल निवासी ग्रा0 कुबाखास थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ । 

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.सं.80/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं.80/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 11/14 धारा 395/511 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3- मु0अ0सं0 -25/14 धारा 392/411 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
4-मु0अ0सं0 59/14 धारा 3(1) गैंग एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
5- मु0अ0सं0 5/14 धारा 394 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
6. मु0अ0सं0 32/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 113/15 धारा 110 G CRPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
8. मु0अ0सं0 66/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
9. मु0अ0सं0 NIL/18 धारा 110 G CRPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
10. मु0अ0सं0 17/14 धारा 323,504, 506 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
11. मु0अ0सं0 NIL/20 धारा 110 G CRPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
12. मु0अ0सं0 NIL/20 धारा 3(1) गुंडा नियंत्रण अधिनियम थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
13. मु0अ0सं0 26/21 धारा 307 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड़)थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
14. मु0अ0सं0 31/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

1 KG 200 gm अवैध गांजा

गिरफ्तार करने वाली टीम

1-.उ0नि0 सुधीर पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2- हे0का0 चिक्कन यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3- का0 पवन कुमार थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 
3.-का0 विकास यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने