Breaking News

समाजवादी युवा नेता अनिल कुमार चौबे ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात मिशन 2022 को सफल बनाने को लेकर चर्चा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी युवा नेता अनिल कुमार चौबे उर्फ चंदन बाबा ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से शिष्टाचार मुलाकात कर पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के मिशन 2022 के चुनाव को सफल बनाने के लिए विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सगड़ी की समस्याओं से भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया और बताया की पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा हूं। गांव-गांव घर-घर जाकर अखिलेश सरकार में कराए गए कार्यों को बता रहा हूं, और पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का है। ताकि प्रदेश में एक बार फिर से अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास की लहर दौड़े। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आजमगढ़ को प्रभारी अधिकारी धान खरीद नियुक्त किया है।

आजमगढ़ 16 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत कृषकों से धान खरीद सम्पादित कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आजमगढ़ को प्रभारी अधिकारी धान खरीद नियुक्त किया है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आजमगढ़ के कार्यालय का दूरभाष नम्बर 05462-220184 व मोबाइल नं0- 9454417592 है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सेवा निवृत्त प्रवक्ताओं को मानदेय पर वैकल्पिक व्यवस्था के अन्तर्गत शिक्षण कार्य लिये जाने का शासन द्वारा निर्देश।

आजमगढ़ 16 अगस्त- जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 वीके शर्मा ने बताया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक के अधियाचित पदों पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित अभ्यर्थी के आने अथवा 20 मई 2021 तक की समाप्ति, जो भी पहले घटित हो, तक के लिए अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक के पदों पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक, जो वार्षिक शैक्षिक सत्र 01 जुलाई से ग्रीष्मावकाश घोषित होने तक की अवधि में 70 वर्ष की आयु पूर्ण न कर रहे हों, उनसे आवेदन प्राप्त कर सेवा निवृत्त प्रवक्ताओं को रू0 20000 एवं सहायक अध्यापकों को रू0 15000 प्रति माह के मानदेय पर वैकल्पिक व्यवस्था के अन्तर्गत उनसे शिक्षण कार्य लिये जाने का शासन द्वारा निर्देश दिया गया है। 
उक्त शासनदेश के क्रम में जनपद के सेवानिवृत्त ऐसे प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक जो वार्षिक शैक्षिक सत्र 01 जुलाई से ग्रीष्मावकाश घोषित होने तक की अवधि में 70 वर्ष की आयु पूर्ण न कर रहे हों, का पूर्व में पूल का गठन किया गया था। उन सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता तथा दिनांक 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता को सूचित किया जाता है कि जो इच्छुक हो वह अपना आवेदन पत्र दिनांक 22 अगस्त 2021 तक स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ में जमा कर सकते हैं।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

हरीतिमा के साथ-साथ रोगों से बचाव भी कर रहे हैं लोक निर्माण विभाग द्वारा हर्बल मार्गों पर रोपित पौधे।

आजमगढ़ 16 अगस्त- आज की भागमभाग एवं अनियमित जीवन शैली में व्यक्ति अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहा है, जिसका परिणाम यह हो रहा है कि लोगों में प्रतिरोधक क्षमता की कमी हो रही है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर बल दिया गया है। जिन लोगों में प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रही, उन्हें संक्रमण प्रभावित नहीं कर सका। आज हर नागरिक अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ज्यादातर आयुर्वेदिक वृक्षों से प्राप्त होने वाली औषधियों पर निर्भर हो रहा है। इससे हर्बल वृक्षों की महत्ता बढ़ गई है।
वातावरण के प्रदूषण एवं बीमारियों से बचाव हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा चयनित मार्गों के एक ओर ग्रीन पट्टी बनाकर उसमें हर्बल पौधारोपण किया जा रहा है। इस हेतु मासपर्णी, सप्तपर्णी, जत्रोफा (रतनजोत), जल नीम, छोटा नीम, सहजन, मेंथा, लेमन ग्रास, भ्रिंगराज, मुई, आंवला, ब्राह्मी, तुलसी, अनन्तमूल, ग्वारापाठा, अश्वगंधा, हल्दी आदि पौधे जोकि कई रोगों के समाधान के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं, रोपित किये जा रहे है। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 200 मार्गों को हर्बल मार्ग के रूप चिन्हित करते हुए लगभग 1000 किमी0 में 41 हजार से अधिक हर्बल पौधे रोपित कर आमजन के लिए उपयोगी बनाया गया है।
15 अगस्त, 2018 से लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 18 मण्डलों में एक-एक मार्ग का चयन कर हर्बल मार्ग के रूप में विकसित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया। जिसके सापेक्ष वर्ष 2018-19 में कुल 18 मार्गों की कुल 187 किमी0 का चयन करते हुए 6690 पौंधों को रोपित किया गया। वर्ष 2020-21 में प्रदेश के प्रत्येक खण्ड में एक मार्ग का चयन कर उसे हर्बल मार्ग के रूप में विकसित करते हुए कुल 175 मार्गों की लगभग 800 किमी0 लम्बाई को हर्बल मार्ग के रूप में चयन किया गया है। जिन पर अब तक 33515 पौधे रोपित किये जा चुके हैं। मार्गों को हर्बल मार्ग बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों की इम्यूनिटी को बेहतर करने के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध रखना है। हर्बल मार्गों को विकसित करने हेतु अलग से कोई धनावंटन निर्गत नहीं किया गया है, बल्कि मौजूद संसाधन जैसे मार्गों पर कन्टेन्जेन्सी मद इत्यादि से जनहित व स्वास्थ्यवर्धन का यह कार्य कराया गया है। हर्बल मार्गों पर विभिन्न औषधीय वृक्षों के होने से वायु प्रदूषण में कमी आयेगी, साथ ही आमजन को औषधि भी प्राप्त होगी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जिलाधिकारी द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के पर कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान किया गया।

आजमगढ़ 16 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर जीजीआईसी आजमगढ़ की छात्रा अराधना वर्मा, सुजाता यादव, महिमा तिवारी एवं सोम्या द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की गयी, जो काफी सराहनीय रहा। 
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होने कहा कि राष्ट्र प्रेम का मतलब सिर्फ सरहदों की सुरक्षा करना ही नही होता है, बल्कि सरहद के अन्दर जो लोग हैं उनकी सहायता करना भी राष्ट्र प्रेम है। सभी जरूरतमन्द लोगों की सहायता करें, राष्ट्र प्रेम हम लोगों के व्यवहार/आचरण में झलकना चाहिए।
आगे उन्होने कहा कि हमारे देश से अनेक कूप्रथाएं समाप्त हो गयी, हम सभी लोगों ने पिछले 74 वर्षां में काफी प्रगति की है। उन्होने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि हमे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुॅचायें। उन्होने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हमें जो कार्य दिये जायें, उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करें। 
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को एक त्यौहार के रूप में मनायें। 15 अगस्त को ही अपने देश का जन्मदिन है। प्रत्येक त्यौहार आत्म निरीक्षण करने का भी अवसर देता है, हम लोगों को आत्म निरीक्षण करना चाहिए। उन्होने कहा कि  देश के विकास को रखकर हम अपने भूमिकाओं के प्रति न्याय करें, अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करें और देश, समाज, परिवार या पड़ोसी के प्रति अपने दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वाह करें। उन्होने बताया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार गरीब व्यक्तियों के लिए संवेदनशील है, जिसके लिए सरकार द्वारा कोविड काल में सभी गरीब व्यक्तियों के लिए निःशुल्क राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिससे कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। 
इसी के साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर व अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। 
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी धीरज श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजादी के अमृत महोत्सव एंव चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का समापन।

आजमगढ़ 16 अगस्त- आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर आज सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान से 7500 मीटर साइकिल रैली को संयुक्त रुप से अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह एवं एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रैली सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर शिब्ली चौराहा, चौक, अग्रसेन चौराहा, चर्च चौराहा, ठंडी सड़क, शारदा चौराहा, रैदोपुर चौराहा, गांधी तिराहा होते हुए शहीद कुंवर सिंह स्मारक पार्क में समाप्त हुई। 
शहीद कुंवर सिंह स्मारक पार्क में साइकिल रैली पहुंचने के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं एसपी ट्रैफिक द्वारा संयुक्त रुप से तिरंगे रंग के 75 गुब्बारे उड़ाकर आयोजन का समापन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 09 अगस्त से 16 अगस्त तक विभिन्न विभागों के समन्वय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज कार्यक्रम का अंतिम दिन था। आगे उन्होंने बच्चों से कहा की आप अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश का अच्छा नागरिक बन कर देश की सेवा करें। देश के वीर शहीदों का सम्मान करें।
इसी के साथ ही आज शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान में शाम 6ः30 से शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलन एवं पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन बजाई जाएगी। 
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 वीके सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ विकास कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन।

आजमगढ़ 16 अगस्त-- आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की शृंखला में काकोरी रेल घटना की वर्षगांठ के अवसर पर आज सायं मे शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान, सिविल लाइन आजमगढ़ में वीर शहीदों के सम्मान मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी सिटी पंकज कुमार पाण्डेय, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीओ सदर सिद्धार्थ,  पीडी अभिमन्यु सिंह, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
 इसी के साथ ही पुलिस विभाग की बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्र धुन बजाई गई।
 इस अवसर पर कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के कर्मचारीगण उपस्थित रहे l


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगाँव

देवगांव: हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालंगज के नेतृत्व में आज दिनांक 16.08.2021 को प्र0नि0 देवगांव मंजय सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र एवं चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन करते हुए जिवली तिराहे पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि मु.अ.स. 147/2021 धारा 307/504/506/34 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्त चन्दन पाठक उर्फ शिवकान्त पाठक पुत्र अजय पाठक निवासी करियागोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ मोलनापुर व्रिज के पास में मो0सा0 UP 50BU 3897 बजाज सीटी 100 के साथ खड़ा है अपने किसी साथी का इन्तजार कर रहा है और कहीं भागने की फिराक में है । इस सूचना पर प्र0नि0 देवगांव मय हमराही कर्म0गण के मोलनापुर ब्रिज के पास पहुंचे कि बजाज सीटी 100 मो0सा0 के साथ खड़ा एक व्यक्ति पुलिस बल को एकाएक देखकर हड़बडा गया और भागने का प्रयास किया कि हमराही कर्म0गण की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया । पकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शिवकान्त पाठक उर्फ चन्दन पाठक पुत्र अजय पाठक निवासी करियागोपालपुर थाना देवगांव जिला आजमगढ़ बताया । मो0सा0 बजाज सीटी 100 नं0  UP 50BU 3897 इंजन नं0 PFYPKE 33430 चेचिस नं0 MD2B37AY1KPE19396 के सम्बन्ध में पूछा गया तो गया तो बताया कि साहब यह मो0सा0 मेरे दोस्त रंजीत मौर्य पुत्र स्व0 उमेश चन्द मौर्य निवासी करियागोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ की है । इसी मो0सा0 से दिनांक 06.08.21 को मै व रंजीत मौर्य घटना करने के बाद भाग गये थे । रंजीत मौर्य को उसके घर पर छोड़कर मै इसी मो0सा0 से ईधर उधर भागता रहा लेकिन आज आपके द्वारा पकड़ लिया गया । मो0सा0 उपरोक्त के सम्बन्ध में वैध कागजात मांगा गया तो कोई कागजात नही दिखा सका जिसे उ0नि0 अभिषेक  सिंह द्वारा मौके पर ई-चालान ऐप के जरिये सीज करायी गई । अभियुक्त शिवकान्त पाठक पुत्र अजय पाठक उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी व जुर्म धारा 307/504/506/34 भादवि में वांछित अभियुक्त बताकर समय करीब 06.30 बजे हिरासत पुलिस में  लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही नियमानुसार किया जा रहा है । 
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 147/2021 धारा 307/504/506/34 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

चन्दन पाठक उर्फ शिवाकान्त पाठक पुत्र अजय पाठक नि0 करियागोपालपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. प्र0नि0 मंजय सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
2. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
3. हे0का0 प्रवीण सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ 
4. का0 धीरज चौवे थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना फूलपुर

फूलपुर: गोवध से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन मे व प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के नेतृत्व मे आज दिनांक 16/8/2021 को समय 07.05 बजे मु0अ0सं0 48/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त दिलशाद पुत्र समशाद सा0 चकशाह काफी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को मुखबिर खास के सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

सम्बन्धित  अभियोग

मु0अ0सं0 48/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0

गिरफ्तार अभियुक्त

दिलशाद पुत्र समशाद सा0 चकशाह काफी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़उम्र करीब- 33 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम

उ0नि0 कमलाशंकर गिरी मय हमराहियान


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना देवगांव

देवगांव: एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध विशेष रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 15.08.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा अपराध एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालंगज व प्रभारी निरीक्षक थाना देवगांव के नेतृत्व में उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह के रोकथाम जुर्म-जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन करते हुए राणा भट्ठा के पास मसीरपुर हाईवे पर मौजूद थे कि एक व्यक्ति भट्टे की तरफ हाईवे पर आता दिखाई दिया जिसे टार्च की रोशनी डालते हुए रोका टोका गया तो पीछे मुडकर तेज कदमो से भागने लगा शक होने पर दौडकर हाईवे से करीब 50 कदम की दूरी पर भट्टे के पास हमराही कर्म0गण की मदद से पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम कमलेश चौहान पुत्र स्व0 सुभाष चौहान नि0 कल्यानपुर मानिकपुर थाना देवगांव जनपद जनपद आजमगढ़ बताया तथा तलाशी से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पकडे गये व्यक्ति को समय करीब 10.15 बजे रात्रि पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0स 157/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना स्थानीय पर पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

कमलेश चौहान पुत्र स्व0 सुभाष चौहान नि0 कल्यानपुर मानिकपुर थाना देवगांव जनपद जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी का विवरण

एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

अभियोग पंजीकृत

मु0अ0सं0 157/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह चौकी प्रभारी लालगंज थाना देवगांव आजमगढ़ 
2. हे0का0 इशरार शेख थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 
3. का0 मेराज अली थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 
4. का0 अर्जुन कुशवाहा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 22 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

नये थाना इंचार्ज ने संभाली थाने की कमान,कहा - पीड़ित को त्वरित न्याय व अपराधियों पर होगी शीघ्र कार्रवाई।

आज़मगढ़। पीड़ित को थाने पर न्याय मिल जाए तो उसे उच्चाधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए लिए पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा व अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें नवागत थाना इंचार्ज ने रौनापार थाने का प्रभार संभालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
रौनापार थाना इंचार्ज अखिलेश चंद पांडे ने कहा कि- पीड़ित को थाने पर ही उचित न्याय मिले, उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ही पीड़ित को न्याय मिलेगा तो जनता के दिल में पुलिस के प्रति भरोसा उत्पन्न होगा। बता दें कि बीती रात तत्कालीन रौनापार थाना इंचार्ज जितेंद्र सिंह का स्थान्तरण जीयनपुर कोतवाल बना कर दिया गया। जिनके स्थान पर अखिलेश चंद पांडे को चार्ज सौंपा गया । वही अखिलेश चंद पांडे ने सोमवार को थाने पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करना, पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

और नया पुराने