आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर/सदर सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण व नेतृत्व में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/अपराधियो की धड़ पकड़ करने हेतु हेतु लगातार प्रयास के क्रम में -
प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय व उ0नि0 विनय कुमार दूबे चौकी प्रभारी पहाड़पुर मय हमराह कर्म0गण के द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग की जा रही है थी तभी मुखबिर खास के द्वारा सूचना दिया गया कि बिलरिया की चुंगी के पास विजय सिंह की सरकारी भांग की दुकान है जिसपर अवैध रूप से फिर गांजा बेचा जा रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम एकाएक सरकारी भांग की दुकान के सामने पहुची कि गुमटी के अन्दर बैठा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर काफी तेजी से भाग गया तथा गुमटी के अन्दर बैठा विकलांग व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपकाने लगा शक होने पर पूछा गया कि क्यो पुलिस को देखकर दुकान में रखे सामान को इधर उधर छुपा रहे हो तथा तुम्हारी दुकान में बैठा कौन था जो तेजी से भागा है तो बता रहा है कि वह विजय सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी करतालपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ थे तथा उन्ही कि सरकारी लाइसेन्सी भांग की दुकान है तथा मुझको सेल्स मैन के रुप में रखे है 200 रुपया की दर से प्रतिदिन देते हैं। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को बरामद किया गया। मौके से एक व्यक्ति/अभियुक्त विजय सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी करतालपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पता मनोज कुमार पुत्र पब्बर राम उम्र 38 वर्ष साकिन देवखरी थाना कंधरापुर आजमगढ़ हाल पता बिलरिया की चुंगी थाना कोतवाली आजमगढ़ जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मनोज कुमार पुत्र पब्बर राम उम्र 38 वर्ष साकिन देवखरी थाना कंधरापुर आजमगढ़ हाल पता बिलरिया की चुंगी थाना कोतवाली आजमगढ़ जनपद आजमगढ़जो एक पैर से विकलांग है
बरामदगी माल का विवरण
2.2 किलोग्राम गांजा
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 270/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 181/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता
2. व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय
3. उ0नि0 विनय कुमार दूबे चौकी प्रभारी पहाड़पुर
4. कां0 बाबूलाल सोनकर
5. कां0 नीरज कुमार गौड़
6. कां0 सुदीप कुमार यादव
7. कां0 रंजीत कुमार
8. कां0 सोनू कुमार
9. रि0कां0 विशाल कुमार मिश्र
10. रि0कां0 सौरभ कुमार
11. कां0 रणवीर वर्मा
12. कां0 विकास यादव समस्त थाना कोतवाली आजमगढ़
