आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आजमगढ़: अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में दिनांक 29.08.21 को उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह HC रमेश कुमार व HC संतोष कुमार यादव, हे0का0 समेरिका यादव के देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर होकर कटान बाजार मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की मलहपुरवा ढ़ाला की तरफ से एक व्यक्ति पिपिया में अवैध शराब लेकर आ रहे है । इस सूचना पर पुलिस टीम मय मुखबीर के साथ परशुरामपुर बाजार से प्रस्थान कर मलहपुरवा ढ़ाला के पास पहुँचकर आने वाले व्यक्तियों को देखने लगी कि कुछ ही देर मे एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया मुखबीर खास इशारा करके हट बढ़ गया । ज्यो ही वो व्यक्ति मलहपुरवा ढ़ाला पर आया पुलिस टीम ने एक बारगी घेर कर पकड़ लिया। पकड़े हुए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम इन्द्रजीत यादव S/O स्व0 कांता यादव सा0 देवारा तुर्कचारा, थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया जामा तलाशी लेते हुए हाथ में लिए 02 अदद पिपिया मे 20 लीटर अवैध देशी कच्ची अपमिश्रित शराब व यूरिया करीब 500 ग्राम व फिटकिरी करीब 250 ग्राम के बारे में पूछा गया तो बताया साहब इसमे अपमिश्रित कच्ची शराब है जिसे बेचकर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते है । शराब रखने व बेचने का अधिकार पत्र माँगा गया तो दिखाने से कासिर रहा। अभियुक्त को धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी का अपराध बताकर दिनांक 29.08.21 को समय 19.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रह है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभियुक्त इन्द्रजीत यादव S/O स्व0 कांता यादव सा0 देवारा तुर्कचारा, थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
बरामदगी
02 अदद पिपिया मे 20 लीटर अवैध देशी कच्ची अपमिश्रित शराब व यूरिया करीब 500 ग्राम व फिटकिरी करीब 250 ग्राम ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 242/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह HC रमेश कुमार व HC संतोष कुमार यादव, हे0का0 समेरिका यादव ।
थाना-महराजगंज
महराजगंज: 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन मे दिनांक 29.08.21 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना महराजगंज मय हमराहीयान हे0का0 परमात्मानन्द यादव व हे0का0 दिनेश चन्द यादव के अवैध शराब की तस्करी पर रोकथाम हेतु परशूरामपुर बाजार मे मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली की रूपयनपुर की तरफ से एक व्यक्ति पिपिया में अवैध शराब लेकर आ रहे है । इस सूचना पर उ0नि0 व मय हमराहीगण के साथ परशुरामपुर बाजार से प्रस्थान कर रुपयनपुर नहर पुलिया के पास पहुँचकर आने वाले व्यक्ति को देखने लगे कुछ ही देर मे एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया ज्यो ही वो व्यक्ति रुपयनपुर पुलिया पर पहुचा कि पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेर कर आवश्यक बल प्रय़ोग कर समय 18.35 बजे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम वीरेन्द्र मिश्रा पुत्र श्रीराम मिश्रा साकिन चाँदपुर मिश्रपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से उसके पास से एक पीपीया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ । अभियुक्त से शराब रखने व बेचने का अधिकार पत्र मागने पर दिखाने नही सका । अग्रीम पुछताछ में बताया कि मैं शराब बेचकर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करता हूँ । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-241/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
वीरेन्द्र मिश्रा पुत्र श्रीराम मिश्रा साकिन चाँदपुर मिश्रपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
10 लीटर अवैध कच्ची शराब
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 241/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह हे0का0 दिनेशचन्द यादव व हे0का0 परमात्मान्द यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ
