Breaking News

जहानागंज: पाक्सो एक्ट में वाछित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आजमगढ़: दिनांक 04.07.2021 को वादी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना पर आकर लिखित तहरीर दी की अभियुक्त रितेश उर्फ गब्बू राजभर पुत्र विरजू राजभर निवासी उन्नूपीर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने मेरी लड़की 17 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले गया। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 156/2021 धारा 363 बनाम रितेश उर्फ गब्बू राजभर पुत्र विरजू राजभर निवासी उन्नूपीर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था तथा दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे धारा 366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
   आज दिनांक 30.08.2021 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम मे मु0अ0स0 156/2021 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त रितेश उर्फ गब्बू राजभर पुत्र विरजू राजभर निवासी उन्नूपीर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को महुआचट्टी पर से समय करीब 12.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0स0 156/2021 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तः

रितेश उर्फ गब्बू राजभर पुत्र विरजू राजभर निवासी उन्नूपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1- उ0नि0 सन्तोष कुमार
2-हे0का0 सरोज पाण्डेय
3. का0 मुकेश यादव

और नया पुराने