Breaking News

जिला एकीकरण समिति की बैठक 28 अगस्त 2021 को अपरान्ह 12ः00 बजे।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 अगस्त-- मुख्य विकास अधिकारी, सदस्य/सचिव जिला एकीकरण समिति, आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय एकीकरण योजना के अन्तर्गत जिला एकीकरण समिति की बैठक दिनांक 28 अगस्त 2021 को अपरान्ह 12ः00 बजे विकास भवन के सभाकक्ष में मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत आजमगढ़/जिला एकीकरण समिति की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है।
बैठक में राष्ट्रीय एकता, भाई-चारा, धर्म निरपेक्षता एवं लोकतंत्र की भावना बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक एकता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को निरन्तर कायम रखने के सम्बन्ध में तथा महान विभूतियों के जन्म दिवस मनाये जाने पर विचार-विमर्श किया जायेगा। 

और नया पुराने