Breaking News

75वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर किया गया झण्डारोहण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। 75वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर   भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में झण्डारोहण किया गया। इस दौरान मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा एक साथ राष्ट्रगान किया और देशभक्ति नारे लगाये गये। भाजपाईयों ने स्वतन्त्रता संग्राम में शामिल सभी बलिदानियों व महापुरूषों को याद कर उन्हे नमन किया। 
इस मौके स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहाकि भारत विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बन रही है। हमारे देश के युवा व महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा ले रहे है। वर्तमान कोरोना से निजात दिलाने में भारत के वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभा कर मानवता के लिए मिशाल पेश किया। यह सब सिर्फ हमारे चहेते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ निश्चय व अथक परिश्रम से संभव हो पाया। पीएम मोदी ने भारत को विश्व पटल पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में डंका बजवा दिया है। भाजपा की नीतियों से लाखों लोगों को झुग्गी, झोपड़ियों से बाहर निकाल उनको पक्के मकान बनवाने का काम किया। भारत आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला देश था लेकिन पीएम मोदी के आतंकवाद पर जीरो टालरेंस की नीति ने आतंकवादियों की कमर तोड़ने का काम हमारी सेना ने कर दिया। भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र को पूरा करने के साथ अब देश को एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, जिलामंत्री जूही श्रीवास्तव, मनोनीत सभासद विनय प्रकाश गुप्त, नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान, नगर महामंत्री अमन गर्ग, धर्मेन्द्र  सिंह, सुनील मिश्रा, राजन उपाध्याय, अवनीश चतुर्वेदी, राहुल गोयल, शेखर लाल, नवनीत गुप्ता, आंचल सिन्हा, अजय भारती, मोनू विश्वकर्मा, संतोष चौहान, मुंशी निषाद, अमित सिन्हा, पंकज मोदनवाल, उषा आर्य, शोभित, वैभव, सूर्यांश, योगेन्द्र, सौरभ  सहित सभी सेक्टर संयोजक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और नया पुराने