Breaking News

बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में थे तिरंगे।

देश के लिए शहीद होने वाले महान क्रांतिकारियों को किया गया नमन

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर दी गई बधाई।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के सराय सागर मालटारी बाजार में स्थित न्यू एक्सीलेंट कोचिंग क्लास में शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों द्वारा देश भक्तों और शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम उल्लास के साथ मनाया गया।
सबसे पहले झंडा रोहण कर राष्ट्रगान किया गया उसके बाद शहीदों को नमन करते हुए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों का स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह देखते बन रहा था।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व बच्चों ने कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया। छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों द्वारा देश के प्रति समर्पण तथा प्रेम की अभिव्यक्ति की। छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर शिक्षिका के रुप मे शिब्ली कॉलेज की छात्रा पूजा गुप्ता ने कहा कि-  आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेकों देशभक्तों के बलिदान के उपरांत मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा भारत सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की पराकाष्ठा के कारण विश्वगुरु माना जाता है। इसलिए आज के पावन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि भारत को विश्वगुरु बनाए रखने में हम सदैव तत्पर रहेंगे। अंत में उन्होंने देशभक्तों तथा शहीदों की शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमें देश के प्रति वफादार रहने तथा भारत मां से जुड़े रहने की प्रेरणा दी है।
इस दौरान शिक्षक हिमांशु के अलावा छात्र-छात्राओं में प्रियांशी, अभिषेक, गौरव, अंजलि, अंशु, अंशिका, सिद्धांत, नीरज, सुमित, आदर्श आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने