Breaking News

मुबारकपुर: ताला तोड़कर सामान चुरा ले जाने वाले वॉछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनांक –26.08.2021 को आवेदिका प्रधानाध्यापिका प्रा0वि0 अमुड़ी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रा0वि0 अमुड़ी शिक्षा क्षेत्र सठियांव जनपद आजमगढ़ में दिनांक- 16/17.08.2021 की रात को  अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के कार्यालय व बगल के कमरो का ताला तोड़कर छत का पंखा व साउण्ड सिस्टम (स्पीकर) समर सेबल का पैनल चोरी किया गया है ।प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 162/2021 धारा 457,380 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिंह के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि  लगभग 10 दिन पहले रात में ग्राम अमुड़ी के प्रा0वि0 से पंखा साउण्ड सिस्टम और समर सेबर का पैनल की चोरी हुआ था चोरी के माल के साथ 3 व्यक्ति अमुड़ी गांव स्थित तिलक यादव के भट्ठे के पास सड़क किनारे खड़े होकर कही जाने हेतु साधन का इन्तेजार कर रहे है मुखबिरी सूचना से पुलिस टीम की तत्परता से अभियुक्त गण 1. शिवा यादव उर्फ शिवानन्द यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा0 ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के पास से बोरी में एक अदद समर सेबल का पैनल बरामद हुआ 2. राहुल यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव सा0 ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के पास से बोरी मे एक अदद साउण्ड सिस्टम (स्पीकर) बरामद हुआ 3. आलोक यादव पुत्र सुरेश यादव सा0 ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के पास से बोरी मे दो अदद पंखा का मोटर व 6 अदद पंखा का पंत्ती बरामद हुआ । अभियुक्त गण उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक- 27.08.2021 समय 21.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण–अभियुक्त गण 1. शिवा यादव उर्फ शिवानन्द यादव पुत्र राजेन्द्र यादव 2.राहुल यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव  3. आलोक यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी गण ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ अपना जुर्म स्वीकार करते हुए माफी मांगते हुए एक साथ बता रहे हैं कि साहब हम लोग बेरोजगार हैँ लाकडाऊन के वजह से हम लोगो को कोई काम नही मिल रहा था तो हम लोगो ने अपना शौक पूरा करने के लिए छोटी -मोटी चोरी करता थे कि दिनांक 16/17.08.2021 की रात में हम  सभी लोग मिलकर अपने गाँव के  प्रा0वि0 अमुड़ी के कार्यालय व कमरो का ताला तोड़कर पंखा समर सेबल का पैनल व साउण्ड सिस्टम खोलकर चुरा कर ले गये थे तभी से चोरी का माल छुपाकर रखे थे । कुछ दिन बीत जाने के कारण कल दिनांक 27.08.2021 को हम लोग चोरी के सामान को बेचने के लिए आजमगढ़ जा ही रहे थे कि आप लोगो ने हम तीनो को पकड़ लिया । अपना जूर्म स्वीकार करते हुए गलती की  बार-बार माफी मांग रहे हैं ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0- 162/2021 धारा 380,457,411 भा0द0वि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. शिवा यादव उर्फ शिवानन्द यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा0 ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष
2. राहुल यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव सा0 ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
3. आलोक यादव पुत्र सुरेश यादव सा0 ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष

बरामदगी का विवरणः

1. एक अदद साउण्ड सिस्टम (स्पीकर), 
2. अदद पंखा का मोटर, 6 अदद पंखा का पत्ती, 
3. एक अदद समर सेबल का पैनल 

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

1. उ0नि0 शंकर कुमार यादव चौकी प्रभारी सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 ऋषिकेश राय चौकी सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 अनिल राय चौकी सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 अरविन्द यादव चौकी सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
5. का0 उपेन्द्र वर्मा चौकी सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने