Breaking News

उत्सव के रूप में मनेगा मातृ वंदना सप्ताह।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आकर्षण का केंद्र बनेंगे हर ब्लाक पर बनने वाले सेल्फी कार्नर

एक से सात सितम्बर तक हर दिन की अलग-अलग गतिविधियां 
‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ थीम के साथ मनाया जायेगा सप्ताह।

गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति किया जायेगा जागरूक 

आजमगढ- 31 अगस्त-2021- पहली बार गर्भवती/धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के लिए पूरे देश में चलायी जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को गति प्रदान के लिए प्रदेश में एक से सात सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा ।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी डाॅ संजय कुमार ने कहा कि इस सप्ताह को एक उत्सव के रूप में मनाने की योजना है, जिसके तहत सप्ताह के हर दिन अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी । हर साल मनाये जाने वाले इस सप्ताह की इस बार की थीम ‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ निर्धारित की गयी है । इस बार इस सप्ताह के दौरान गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति विशेष तौर पर जागरूक करने की भी योजना है ।  
सिफ्सा की अधिशाषी निदेशक व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस सम्बन्ध में पत्र भेजकर सप्ताह की निर्धारित गतिविधियों के अनुरूप इसके आयोजन के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा है कि सप्ताह के दौरान सभी पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभ पहुँचाने पर जोर दिया जाए । जनसामान्य तक ज्यादा से ज्यादा योजना का प्रचार-प्रसार हो और स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया जाए । इसके अलावा कोविड टीकाकरण के प्रति गर्भवती को विशेष तौर पर जागरूक किया जाए । सप्ताह के दौरान गर्भवती को उचित आराम व पोषण की जरूरत के बारे में समझाया जाये और नियमित प्रसव पूर्व देखभाल की आवश्यकता बताई जाए क्योंकि एक हृष्ट-पुष्ट शिशु के लिए जरूरी है कि गर्भवती के पोषण का खास ख्याल रखा जाए । हरी साग-सब्जियों व मौसमी फल को नियमित भोजन में शामिल किया जाए । गर्भवती को यह भी बताया जाए कि संस्थागत प्रसव में ही माँ-बच्चे की सुरक्षा निहित है व शिशु टीकाकरण बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है ।  
जिला परिवार कल्याण प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बब्लू यादव ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दिए - मातृ वंदना सप्ताह के पहले दिन (एक सितम्बर) कार्यक्रम के शुभारम्भ में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए और स्वास्थ्य विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करे । हर ब्लाक पर माँ-बच्चे एवं गर्भवती के लिए सेल्फी कार्नर बनाया जाए और माँ एवं प्रथम शिशु अथवा गर्भवती की सेल्फी सोशल मीडिया जैसे-ट्विटर व व्हाट्सएप पर जनपद, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपलोड की जाए ताकि चयनित फोटो को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदर्शित किया जा सके । गर्भवती व धात्री महिला को सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए । सप्ताह के दूसरे दिन (दो सितम्बर) योजना के सफल क्रियान्वयन व उसके उद्देश्यों के लिए ग्राम सभा व शहरी निकाय की बैठक हो । ग्राम सभा स्तर पर पम्प्लेट्स का वितरण किया जाये, जिसमें योजना के लाभ एवं हेल्पलाइन नम्बर 7998799804 को अवश्य अंकित किया जाए । तीसरे दिन (तीन सितम्बर) घर-घर अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों से प्रपत्र एकत्र कर उसी दिन कम्प्यूटर पर दर्ज कर अप्रूवल की प्रक्रिया शुरू की जाए । शून्य व निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाए कि वह अपने क्षेत्र की सभी पात्र लाभार्थियों का फ़ार्म भरवाएं । गर्भवती को इसी दौरान कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए । चौथे दिन (चार सितम्बर) कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक कर बैंक, डाक घर, यूआईडीआई, पंचायती राज व सम्बंधित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ शिविर का आयोजन किया जाए । पांचवें दिन (पांच सितम्बर) विशेष अभियान चलाकर करेक्शन क्यू में कमी लायी जाये, द्वितीय व तृतीय किश्त के मामलों का निस्तारण किया जाए और कोविड टीकाकरण के लिए संवेदीकरण अभियान चलाया जाए । छठे दिन (छह सितम्बर) प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिला सामुदायिक इवेंट का आयोजन हो । गर्भवती को मौसमी फल, पौष्टिक आहार व अन्य खानपान की जानकारी दी जाए । पकवान, प्रश्नोत्तरी व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाए और कोविड टीकाकरण  के लिए विशेष शिविर आयोजित हो । आखिरी दिन (सात सितम्बर) सहयोगी संगठनों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उत्कृष्ट उपलब्धि वाले ब्लाक स्तरीय अधिकारियों और उच्च उपलब्धि वाली आशा, आशा संगिनी व एएनएम को पुरस्कृत किया जाए ।  
योजना के तहत तीन किश्तों में मिलते हैं 5000 रूपये : 
 पहली बार गर्भवती होने पर योजना के तहत पंजीकरण के लिए गर्भवती और उसके पति का कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी जरूरी है । बैंक अकाउंट ज्वाइंट नहीं होना चाहिए । पंजीकरण के साथ ही गर्भवती को प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं । प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने और गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर धात्री महिला को तीसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यह सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही किये जाते हैं ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कृष्ण भक्तों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी। 

आजमगढ़। अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के लीलापट्टी बनकटिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड अजमतगढ़ के तत्वाधान में खंड के खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव के घर भक्तों एवं स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।जहाँ पूरे ब्लाक से स्वयं सेवक एकत्रित रहे।इस अवसर पर सुबह से ही श्री कृष्ण की झांकी व डोल बनाया गया। शाम होते ही कृष्ण भक्त गायकों की टोली एकत्रित हुई। शाम होते ही डोल के समक्ष सभी स्वयंसेवकों ने हरिशंकर उपाध्याय के नेतृत्व में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्जन कर भक्ति गीतों की शुरुआत किया ।इसके बाद कृष्ण भक्तों ने कृष्ण भक्ति का गीत रात्रि 12:00 बजे तक किया ।ठीक 12:00 बजे श्री कृष्ण भगवान का जन्म होने के उपरांत "भए प्रकट कृपाला दीन दयाला "का मनमोहक गीत गायकों ने प्रस्तुत किया।तदुपरान्त "आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की" के साथ आरती की गई ।इसके उपरांत नरेन्द्र सिंह व अशोक सिंह की टीम ने मनमोहक  सोहर प्रस्तुत किया।सबके बाद भक्तिमय वातावरण में प्रसाद वितरण हुआ।खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पर्यावरण प्रेमी थे।आज हमें इनके जन्म के अवसर पर अधिकाधिक संख्या में पौध लगाने का संकल्प लेना होगा।इस भक्तिमय वातावरण में स्वयंसेवकों ने पौध लगाने का संकल्प लिया।इस सब कार्यक्रम में लीला पट्टी बनकटिया, कंजरा दिलशादपुर,पिलखी,सोकहना, भटौली ब्राहिमपुर,मंडनपुर, छपरा सुलतानपुर,अजमतगढ़, जीयनपुर,धनछुला आदि सहित दर्जनों गांव के लोग आकर जन्म उत्सव मनाए।
इस अवसर पर अमन श्रीवास्तव,श्रेय श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्रा,सर्वेश मिश्रा,रवि मिश्रा,विनय शर्मा,बिन्दु मौर्य, वंशराज, ऋषभ ऋषि श्रीवास्तव, गुलाब,सुभाष गोड,बिपिन सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सुविधाओं का सेतु बना सेवा मित्र।

जनता को अब एक क्लिक पर मिल रहा काम और कामगार।

आजमगढ़ 31 अगस्त-- डिजिटलीकरण के इस युग में डिजिटल दुनिया हर घड़ी एक नया अवसर हम सभी के सामने पेश कर रही है। ऐसे में हर हुनरमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने हुनर को एक बड़े रोजगार अवसर में बदलने की आस लगाए रहता है। दूसरी ओर उपभोक्ता वर्ग है जो मोबाइल के एक क्लिक में आस-पास मौजूद इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन, प्लंबर, एसी मैकेनिक, कंप्यूटर मैकेनिक तथा कारपेंटर आदि का काम करने वाले लोगों को तलाश रहा होता है। ऐसे कुशल कामगारों और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी ‘सेवा मित्र‘ योजना शुरू की गई है।
‘‘सबको हुनर, सबको काम‘‘ इस आदर्श वाक्य के साथ शुरू किया गया सेवा मित्र एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। उत्तर प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को संचालित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, ब्यूटीशियन, कुक, प्लंबर, ड्राइवर, नर्सिंग जैसी रोजमर्रा घरेलू सेवाएं देने वाले लोगों के रोजगार को प्रमाणित कर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाना है। इसके अतिरिक्त पेंटिंग, गृह-निर्माण, कैटरिंग जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल की गई हैं। सेवा मित्र डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ लेने के लिए कामगारों को sewamitra.up.gov.in के पोर्टल पर अथवा प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप सेवा मित्र पर अपने आप को पंजीकृत करना होगा।
ऐसे उपभोक्ता जो प्रमाणिक सेवाएं रियायती दर पर लेना चाहते हैं वह सेवा मित्र एप से, पोर्टल से या हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल करके सर्विस बुक कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सेवा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे के बीच उपलब्ध रहती है। चूँकि सेवा मित्र एप जीपीएस आधारित है इसलिए कामगार और उपभोक्ता दोनों के लिए एक दूसरे को तत्काल खोज पाना भी आसान होता है।
आत्म निर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला प्रदेश सरकार का यह मिशन टेक्नो फ्रेंडली युवा पीढ़ी के समय, धन व ऊर्जा की बचत करने वाला है। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म को युवाओं के लिए रोजगार अवसर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। यह कामगारों व उपभोक्ताओं के बीच ऐसा सेतु है जो रोजगार के साथ-साथ प्रमाणिक सेवाएं किफायती दर पर नागरिकों को उपलब्ध करा रहा है।
इस प्रकार सेवा मित्र डिजिटल प्लेटफॉर्म शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में असंगठित कामगार वर्ग को सतत रोजगार उपलब्ध करा रहा है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण, प्रमाणिक घरेलू सेवाएं चाहने वाले उपभोक्ताओं को एक क्लिक में निश्चित सूचीबद्ध सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। सही अर्थों में सेवा मित्र सुविधा डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और न्यू इंडिया के स्वप्न को एक नई उड़ान दे रहा है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कर्मचारियों के लिए निर्धारित खेल का जिला स्तरीय ट्रायल्स 08 सितम्बर 2021 को आयोजन।

आजमगढ़ 31 अगस्त-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ उनके खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन की ओर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। जिसके क्रम में खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वर्ष 2021-22 में राज्य कर्मचारियों के लिए निर्धारित खेलों में आयोजित होने वाली जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हाकी खेल का जिला स्तरीय ट्रायल्स दिनांक 08 सितम्बर 2021 को तथा मण्डल स्तरीय ट्रायल्स दिनांक 10 सितम्बर 2021 को सुखेदव पहलान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित किया गया है।
उक्त चयन/ट्रायल्स में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में आटोनोमस बाडी जैसे परिषद/बोर्ड/नगरनिगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेंगे। सिविल सर्विसेज के चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे। अतः सरकारी विभागों के कार्यालय अध्यक्षों से अपेक्षा है कि इसका विषेश ध्यान देते हुए ही अपने सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यमुक्त करें। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु अपने विभाग द्वारा जारी किये गये कार्यमुक्त सम्बन्धी प्रपत्र चयन/ट्रायल्स में भाग लेने से पूर्व अवश्य प्रस्तुत करना होगा। भाग लेने वाले खिलाड़ी/कर्मचारी को चयन/ट्रायल्स अवधि में अवकाश पर माना जायेगा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सर्विलान्स-सेल

सर्विलान्स टीम द्वारा 12 अदद गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी।

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गुमशुदा मोबाईल के बरामदगी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा 12 अदद गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी की गयी है । 
जो निम्नलिखित है ।
1. अरविन्द यादव पुत्र शेखराज यादव नि0 नामदारपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ (विवो मोबाईल) 
2. सचिन कुमार निवासी हरिवेशपुर जनपद आजमगढ़ (विवो मोबाईल)
3. हरिहर सिंह पुत्र निथुरी सिंह निवासी रूदरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़(हानर मोबाईल)
4.रामचन्द्र यादव पुत्र राम अधार यादव निवासी भारमिकबूलपुर जनपद आजमगढ़(सैमसंग गैलेक्सी ए20एस मोबाईल)
5.सुनिल गौड़ निवासी जाफरपुर जनपद आजमगढ़(ओपो ए31मोबाईल)
6. शैलेश यादव पुत्र स्व0 विनोद यादव निवासी कुआदेवचन्द पट्टी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़(सैमसंग माबाईल)
7. शिवम वर्मा पुत्र स्व0  रमेश चन्द्र निवासी मो0 सीताराम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़(विवो मोबाईल)
8. सेवा निवृत्त हे0का0 बजकिशोर सिहं यातायात पुलिस जनपद आजमगढ़(विवो मोबाईल)
9. उमेश यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी कन्धरापुर जनपद  आजमगढ़ 
10. परमेश मौर्या निवासी देवगाव जनपद आजमगढ़ (का0 बहराईच )
11. शैलेश विश्वकर्मा निवासी बनियापार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़(सैमसंग मोबाईल)
12.का0 शाहिद डायल-112 थाना बिलरियागंज (रेडमी-9)
        
जिसको पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ द्वारा मोबाइल के स्वामीयो को वितरण किया गया ।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. प्रभारी सर्विलांस श्री राजकुमार सिंह ।
2. हे0का चन्द्रमा मिश्रा ।
3. का0 यशवन्त सिंह ।
4. का0 उमेश यादव ।
5 ओ0पी0 दिनेश ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

जहानागंज: तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आजमगढ़:  वादी सन्तोष कुमार पुत्र स्व0 रामबचन ग्रा0 कड़ाकर थाना जहानागंज आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी की अभियुक्तगण 1-सन्जू पुत्र शोभनाथ 2-शिवपूजन पुत्र स्व0 दीपा राम 3-रामकृत पुत्र राजकुमार सा0 कङासर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ, मेरी गाय का पैर बाँधकर अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाये। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 189/21 धारा 377 भादवि व 11 पशु क्रुरता अधि0 विरुद्ध 1-सन्जू पुत्र शोभनाथ 2-शिवपूजन पुत्र स्व0 दीपा राम 3-रामकृत पुत्र राजकुमार सा0 कङासर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के पंजीकृत किया गया। 
 आज दिनांक 31.08.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम मे मु0अ0स0 189/2021 धारा 377 भादवि व 11 पशु क्रुरता नि0अधि0 से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्तगण 1-सन्जू पुत्र शोभनाथ 2- शिवपूजन पुत्र स्व0 दीपा राम 3-रामकृत पुत्र राजकुमार निवासीगण कड़ासर थाना जहानागंज आजमगढ़ को सुहवल चट्टी से समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार किया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0सं0-189/2021 धारा 377 भादवि व 11 पशु क्रुरता नि0अधि0

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-सन्जू पुत्र शोभनाथ 
2- शिवपूजन पुत्र स्व0 दीपा राम 
3-रामकृत पुत्र राजकुमार निवासीगण कड़ासर थाना जहानागंज आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1- प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र
2- का0 विपिन पाण्डेय
3- का0 पंकज सिंह 
4- म0का0 प्रियंका पाण्डेय


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

गम्भीरपुर: 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्र0नि0 ज्ञानूप्रिया मय हमराह के मुखबीर की सूचना पर यूनियन बैक के पास पीपल के पेड के पास बहद ग्राम मोहम्मदपुर से एक नफर अभियुक्त सिकन्दर चौहान S/O गोबरी चौहान निवासी ग्राम मुहम्मदपुर मडैया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ को एक किलो तीन सौ ग्राम नाजायज गाजा के साथ समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर चालान  माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 186/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 

गिरफ्तार अभियुक्त

सिकन्दर चौहान S/O गोबरी चौहान निवासी ग्राम मुहम्मदपुर मडैया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ

बरामदगी

एक किलो तीन सौ ग्राम गाजा नाजायज 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्र0नि0 ज्ञानूप्रिया व उ0 नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल व का0 विजय कुमार व का अनूप रावत

और नया पुराने