आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के लीलापट्टी बनकटिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड अजमतगढ़ के तत्वाधान में खंड के खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव के घर भक्तों एवं स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।जहाँ पूरे ब्लाक से स्वयं सेवक एकत्रित रहे।इस अवसर पर सुबह से ही श्री कृष्ण की झांकी व डोल बनाया गया। शाम होते ही कृष्ण भक्त गायकों की टोली एकत्रित हुई। शाम होते ही डोल के समक्ष सभी स्वयंसेवकों ने हरिशंकर उपाध्याय के नेतृत्व में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्जन कर भक्ति गीतों की शुरुआत किया ।इसके बाद कृष्ण भक्तों ने कृष्ण भक्ति का गीत रात्रि 12:00 बजे तक किया ।ठीक 12:00 बजे श्री कृष्ण भगवान का जन्म होने के उपरांत "भए प्रकट कृपाला दीन दयाला "का मनमोहक गीत गायकों ने प्रस्तुत किया।तदुपरान्त "आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की" के साथ आरती की गई ।इसके उपरांत नरेन्द्र सिंह व अशोक सिंह की टीम ने मनमोहक सोहर प्रस्तुत किया।सबके बाद भक्तिमय वातावरण में प्रसाद वितरण हुआ।खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पर्यावरण प्रेमी थे।आज हमें इनके जन्म के अवसर पर अधिकाधिक संख्या में पौध लगाने का संकल्प लेना होगा।इस भक्तिमय वातावरण में स्वयंसेवकों ने पौध लगाने का संकल्प लिया।इस सब कार्यक्रम में लीला पट्टी बनकटिया, कंजरा दिलशादपुर,पिलखी,सोकहना, भटौली ब्राहिमपुर,मंडनपुर, छपरा सुलतानपुर,अजमतगढ़, जीयनपुर,धनछुला आदि सहित दर्जनों गांव के लोग आकर जन्म उत्सव मनाए।
इस अवसर पर अमन श्रीवास्तव,श्रेय श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्रा,सर्वेश मिश्रा,रवि मिश्रा,विनय शर्मा,बिन्दु मौर्य, वंशराज, ऋषभ ऋषि श्रीवास्तव, गुलाब,सुभाष गोड,बिपिन सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


