Breaking News

आजमगढ़ पुलिस लाईन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला जनसुनवाई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 अगस्त- मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ सुश्री अनीता ने महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी के साथ सामंजस्य स्थापित कर आजमगढ़ पुलिस लाईन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला जनसुनवाई की।

उक्त कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी से पीड़ित परिवारों एवं अन्य सुपात्र परिवारों की महिलाओं को उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। सचिव ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

और नया पुराने