Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव एंव चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत निकाली गई साइकिल रैली।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 अगस्त- आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर आज सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान से 7500 मीटर साइकिल रैली को संयुक्त रुप से अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह एवं एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रैली सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर शिब्ली चौराहा, चौक, अग्रसेन चौराहा, चर्च चौराहा, ठंडी सड़क, शारदा चौराहा, रैदोपुर चौराहा, गांधी तिराहा होते हुए शहीद कुंवर सिंह स्मारक पार्क में समाप्त हुई। 
शहीद कुंवर सिंह स्मारक पार्क में साइकिल रैली पहुंचने के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं एसपी ट्रैफिक द्वारा संयुक्त रुप से तिरंगे रंग के 75 गुब्बारे उड़ाकर आयोजन का समापन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 09 अगस्त से 16 अगस्त तक विभिन्न विभागों के समन्वय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज कार्यक्रम का अंतिम दिन था। आगे उन्होंने बच्चों से कहा की आप अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश का अच्छा नागरिक बन कर देश की सेवा करें। देश के वीर शहीदों का सम्मान करें।
इसी के साथ ही आज शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान में शाम 6ः30 से शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलन एवं पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन बजाई जाएगी। 
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 वीके सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ विकास कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

और नया पुराने