आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 16 अगस्त-- आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की शृंखला में काकोरी रेल घटना की वर्षगांठ के अवसर पर आज सायं मे शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान, सिविल लाइन आजमगढ़ में वीर शहीदों के सम्मान मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी सिटी पंकज कुमार पाण्डेय, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीओ सदर सिद्धार्थ, पीडी अभिमन्यु सिंह, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
इसी के साथ ही पुलिस विभाग की बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्र धुन बजाई गई।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के कर्मचारीगण उपस्थित रहे l
