आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगाँव
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालंगज के नेतृत्व में आज दिनांक 16.08.2021 को प्र0नि0 देवगांव मंजय सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र एवं चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन करते हुए जिवली तिराहे पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि मु.अ.स. 147/2021 धारा 307/504/506/34 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्त चन्दन पाठक उर्फ शिवकान्त पाठक पुत्र अजय पाठक निवासी करियागोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ मोलनापुर व्रिज के पास में मो0सा0 UP 50BU 3897 बजाज सीटी 100 के साथ खड़ा है अपने किसी साथी का इन्तजार कर रहा है और कहीं भागने की फिराक में है । इस सूचना पर प्र0नि0 देवगांव मय हमराही कर्म0गण के मोलनापुर ब्रिज के पास पहुंचे कि बजाज सीटी 100 मो0सा0 के साथ खड़ा एक व्यक्ति पुलिस बल को एकाएक देखकर हड़बडा गया और भागने का प्रयास किया कि हमराही कर्म0गण की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया । पकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शिवकान्त पाठक उर्फ चन्दन पाठक पुत्र अजय पाठक निवासी करियागोपालपुर थाना देवगांव जिला आजमगढ़ बताया । मो0सा0 बजाज सीटी 100 नं0 UP 50BU 3897 इंजन नं0 PFYPKE 33430 चेचिस नं0 MD2B37AY1KPE19396 के सम्बन्ध में पूछा गया तो गया तो बताया कि साहब यह मो0सा0 मेरे दोस्त रंजीत मौर्य पुत्र स्व0 उमेश चन्द मौर्य निवासी करियागोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ की है । इसी मो0सा0 से दिनांक 06.08.21 को मै व रंजीत मौर्य घटना करने के बाद भाग गये थे । रंजीत मौर्य को उसके घर पर छोड़कर मै इसी मो0सा0 से ईधर उधर भागता रहा लेकिन आज आपके द्वारा पकड़ लिया गया । मो0सा0 उपरोक्त के सम्बन्ध में वैध कागजात मांगा गया तो कोई कागजात नही दिखा सका जिसे उ0नि0 अभिषेक सिंह द्वारा मौके पर ई-चालान ऐप के जरिये सीज करायी गई । अभियुक्त शिवकान्त पाठक पुत्र अजय पाठक उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी व जुर्म धारा 307/504/506/34 भादवि में वांछित अभियुक्त बताकर समय करीब 06.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही नियमानुसार किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 147/2021 धारा 307/504/506/34 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
चन्दन पाठक उर्फ शिवाकान्त पाठक पुत्र अजय पाठक नि0 करियागोपालपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 मंजय सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 प्रवीण सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
4. का0 धीरज चौवे थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
