Breaking News

मुबारकपुर: महिला की हत्या का वॉछित अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का माल बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनांक 02.08.2021 को आवेदक रामचन्दर सोनकर पुत्र स्व0 मंगरू सोनकर निवासी अमरौला देह, बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि मेरी माँ श्रीमती धानमती पत्नी स्व0 मंगरू सोनकर उम्र – 75 वर्ष की अज्ञात बदमाशो द्वारा हत्या करके शव को एक बोरे में भरकर फेक दिया गया है, उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 149/2021 धारा 302,201,392 भा0द0वि0 पंजीकृत हुई । 
उक्त घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय के पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिंह एवं स्वाट टीम व सर्विलांस टीम आजमगढ़ की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तो की गिरप्तारी व लूटे गये माल की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया कि उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में गठीत टीमो द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्ता आशा पत्नी स्व0 गोरख चौहान स्थायी निवासी बगहीडाड़ थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ व वर्तमान निवास पुरुषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने अपने साथी समीम पुत्र अकरम सा0 देवापार थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ व पाढ़ू पुत्र जुगुनी सा0 देवापार थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर घटना को कारित किया था जिनका नाम प्रकाश में आया था तथा अभियुक्ता आशादेवी उपरोक्त को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण करते हुए लूटे गये माल को बरामद किया गया था तथा वॉछित चल रहे अभियुक्तगण समीम पुत्र अकरम सा0 देवापार थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ व पाढ़ू पुत्र जुगुनी सा0 देवापार थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ की तलाश जारी थी, कि दिनांक- 11.08.2021 को सूचना के आधार पर अभियुक्त मिजान उर्फ पांढू पुत्र इमरान उर्फ जुगनू निवासी देवापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को अंजान शहिद बाजार के कुछ दुर पहले ही समय 19.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 149/2021 धारा 302,201,394,411,34  IPC व 3(2)5 SC/ST Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. मिजान उर्फ पांढू पुत्र इमरान उर्फ जुगनू निवासी देवापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1.  एक अदद गुजहा हाथ का (वजन – 395.05 ग्राम) सफेद धातु

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –

1. मधुसुदन चौरसिया, चौकी प्रभारी बनकट, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ 
2. हे0का0 राजनाथ यादव, चौकी बनकट, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. का0 रोहित त्रिपाठी, चौकी बनकट, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़

और नया पुराने