Breaking News

अहरौला: लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- अहरौला

आज़मगढ़: दिनाकं 02.08.2021 को समय 16.35  बजे वादिनी थाना अहरौला आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि प्रार्थिनी के परिवार के लोग अस्पताल गये थे प्रार्थिनी को घर पर अकेला पाकर अभियुक्त चन्द्रकेश यादव पुत्र रामनयन यादव साकिन डाही बढ़यापार थाना अहरौला आजमगढ़ द्वारा जबरदस्ती पकड़कर मूह बन्द करके बलात्कार किया। मारा पिटा तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दाखिल की कि दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0116/2021 धारा 376/323/504/506/ भादवि व 3(1)द,3(1)ध,3(2)V SC/ST ACT पंजीकृत हुआ जिसमे विवेचना से धारा ¾ पाक्सो एक्ट की बृद्धि की गयी। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा सम्पादित की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये महिलाओं से सम्बन्धित अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व  क्षेत्राधिकारी  बूढ़नपुर के निर्देशन मे व थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 रामकृपाल सोनकर थाना अहरौला आजमगढ़ मय हमराही पुलिस बल के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त चन्द्रकेश यादव पुत्र रामनयन यादव साकिन डाही बढ़यापार थाना अहरौला  आजमगढ़ को बसही बाजार से समय करीब 07.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 0116/2021 धारा 376/323/504/506/ भादवि व 3(1)द,3(1)ध,3(2)V SC/ST ACT व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना अहरौला  आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

1-  चन्द्रकेश यादव पुत्र रामनयन यादव साकिन डाही बढ़यापार थाना अहरौला  आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- उ0नि0 रामकृपाल सोनकर, का0 सूरज खरवार, का0 हृदेश गुप्ता थाना अहरौला  आजमगढ़

और नया पुराने