Breaking News

मेहनगर: हत्या के अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या मे प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेंहनगर

आज़मगढ़: वादी भानुप्रताप सिह पुत्र स्व0 कल्पनाथ सिंह सा0 रामपुर बढौना थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ के लिखित तहरीर पर दिनांकित 30.07.2021 के बाबत खुद के छोटे भाई को किसी अज्ञात व्यक्तियो द्वारा जान से मार देने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया। वादी उपरोक्त के  तहरीरी सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/21 धारा 302 भा0द0वि0  बनाम अज्ञात व्यक्ति के पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना मेहनगर के द्वारा की जा रही है। 
उक्त घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व में उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में गठित टीमो द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आय़े 02 व्यक्ति 1. रवि सिंह उर्फ गागा पुत्र राजेन्द्र सिंह, 2. संजय सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह साकिनान रामपुर बढ़ौना थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को प्र0नि0 सुनील चन्द्र तिवारी मय हमराह निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र का0 अशोक जायसवाल, का0 रोहित कुमार, का0 सन्नी कुमार सिंह मय के द्वारा गम्भीरपुर बार्डर पर ग्राम अहिरौली मोड़ से समय करीब 09.30 बजे मय आला कत्ल के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ विवरण- पूछताछ में रवि सिंह उर्फ गागा पुत्र राजेन्द्र सिंह बता रहा है कि महेन्द्र प्रताप सिंह बिजली का स्टेबलाइजर लगा कर पानी चलाता था जिससे हम लोगों का बिजली का वाँलटेज कम हो जाता था जिसको लेकर महेन्द्र प्रताप सिंह से हमारी कहासुनी हुई थी तथा हमारी भैंस ने मृतक के पाइप को तोड़ दिया था जिसको लेकर भी हमारी कहासुनी हुई थी और हमने देख लेने की धमकी थी । दिनांक 29/30.07.2021 की रात को महेन्द्र प्रताप सिंह को सोते वक्त सर की तरफ से संजय सिंह द्वारा मच्छरदानी हटाने पर मैंने उनके सर पर जोर से दो प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया था।
अभियुक्त रवि सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कलहाड़ी रवि सिंह के टीनशेड में जमींन से निकालकर पुलिस कब्जा में लिया गया।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 167/21 धारा 302 भादवि थाना मेंहनगर, आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. रवि सिंह उर्फ गागा पुत्र राजेन्द्र सिंह, 
2. संजय सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह साकिनान रामपुर बढ़ौना थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़

बरामदगी

हत्या मे प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाड़ी  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्र0नि0 सुनील चन्द तिवारी ,नि0अ0 राजेश कुमार मिश्र मय हमराह फोर्स

और नया पुराने