Breaking News

सिधारी: वांछित अभियुक्त अन्दर 24 घंटे गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: दिनांक 08.8.2021 को अजय सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी बरहल थाना जहानागंज ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि आशिष सिंह पुत्र स्व0 रमेश कुमार सिंह सा0मो0 मातवरगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ने समेदा में अपने प्लाट पर मकान का निर्माण करने के दौरान मुझे व मेरे साढू संसाक सिंह को गाली गुप्ता दिया व दो नाली बन्दूक लाईसेन्सी लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 194/21 धारा 504/506/352 भादवि व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी  ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे जनपद मे अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराह उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद का0 मुकुन्द मिश्रा, का0 अरविन्द यादव, का0 अष्टभुजा यादव, का0 हेमन्त वर्मा के द्वारा रोडवेज वर्कशाप समेदा से अभियुक्त आशीष सिंह पुत्र स्व0 रमेश कुमार सिंह सा0मो0 मातवरगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 41वर्ष को एक अदद दो नाली बंदूक, 19 चक्र कारतूस के साथ समय 09.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण-  अभि0  आशीष सिंह पुत्र स्व0 रमेश कुमार सिंह सा0मो0 मातवरगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 41वर्ष ने बताया कि कल शाम को मेरे जमीन पर अजय सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह कब्जा कर रहे थे तो मैं मौका पर पहुँचकर इसी बन्दूक से धमकाकर भगा दिया था ।  

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 194/21  धारा 504/506/352 भादवि व 30 आर्मस एक्ट थाना सिधारी 

गिरफ्तार अभियुक्त

आशिष सिंह पुत्र  स्व0 रमेश कुमार सिंह सा0मो0 मातवरगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1. एक अदद  बन्दूक डीबीबीएल 12 बोर 
2. 19 चक्र कारतुस 12 बोर
3. एक अदद डीबीबीएल बन्दूक का लाईसेन्स 

गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

प्रभारी निरीक्षक  धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़ 
उ0नि0 मिथलेश कुमार  थाना सिधारी आजमगढ़ 
उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ़
का0 मुकुन्द मिश्रा थाना सिधारी आजमगढ़
का0 अष्टभुजा यादव  थाना सिधारी आजमगढ़
का0 अरविन्द कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
रि0का0 हेमन्त वर्मा  थाना सिधारी आजमगढ़

और नया पुराने