Breaking News

जीयनपुर: वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी के आदेश/चलाये जा रहे अभियान वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार यादव मय हमराह का0 अंजनी पाण्डेय,  का0 देवब्रत के मु0 अ0 सं0 198/2021 धारा 420,467,468,471,258,272 भादवि व 60/72 आबकारी अधिनियम, 63 कपीराईट व 104 ट्रेडमार्क अधिनियम मे वांछित अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमें का वांछित अभियुक्त भटौली इब्राहिमपुर अपने घर पर मौजूद है और कही भागने की फिराक मे है इस सूचना पर विश्वास करके अपराध निरीक्षक मय हमराह कर्म0गण के मय मुखबिर के प्रस्थान कर  ग्राम भटौली इब्राहिमपुर पहुचकर अभियुक्त धीरू उर्फ धीरेन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी भटौली इब्राहिमपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 09.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

 धीरू उर्फ धीरेन्द्र सिंह पुत्र रणजीत उर्फ रंजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी भटौली इब्राहिमपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-198/2021 धारा 420,467,468,471,258,272 भादवि व 60/72 आबकारी अधिनियम, 63 कपीराईट व 104 ट्रेडमार्क अधिनियम

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 अंजनी कुमार पाण्डेय थाना जीयनपुर आजमगढ़
3. का0 देवब्रत थाना जीयनपुर आजमगढ़

और नया पुराने