Breaking News

मोबाइल में ई-इपिक डाउनलोड करें, सहायता हेतु बीएलओ/ सुपरवाइजर क्षेत्र में उपस्थित रहेगें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 अगस्त- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2021 को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन ई-इपिक डाउनलोडिंग की सुविधा का शुभारम्भ किया गया था। जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के दौरान नये पंजीकृत मतदाताओं जिनके यूनिक मोबाइल नम्बर निर्वाचक नामावली के डाटाबेस में उपलब्ध है, के मोबाइल में ई-इपिक डाउनलोड किये जाने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी। 
उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 एवं निरन्तर पुनरीक्षण-2021 के अन्तर्गत विधान सभा निर्वाचक नामावली में पंजीकृत किये गये समस्त मतदाता जिनके मोबाइल नम्बर निर्वाचक नामावली के डाटाबेस में उपलब्ध है, के मोबाइल में ई-इपिक डाउनलोड कराने हेतु दिनांक 14 अगस्त 2021 को प्रातः 11ः00 बजे से 12ः00 बजे के मध्य विशेष अभियान के रूप में ई-इपिक डाउनलोड की सुविधा प्रदान की गयी है। 
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं निरन्तर पुनरीक्षण-2021 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने वाले समस्त मतदाताओं से अपील किया है कि नियत अवधि के अन्दर अपनी मोबाइल में ई-इपिक डाउनलोड करें। ई-इपिक डाउनलोडिंग में सहायता हेतु आपके बीएलओ/ सुपरवाइजर क्षेत्र में उपस्थित रहेगें। 

और नया पुराने