आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: पवई थाना के गलिबपुर गांव निवासी विनोद कुमार 28 पुत्र राम नयन ने बीती रात अपने कच्चे घर ही में सबके सोने के बाद बल्ली के सहारे रस्सी से फंदा बनाकर फाँसी लगाकर जान दे दी ।
उसके बड़े भाई रोहित कुमार द्वारा पुलिस को बताया गया कि कल रात में मेरा भाई विनोद कही से शराब पीकर आया था और रात में खाना खाया और सोया जब सुबह मेरी पत्नी जानवरों के खाने के लिए उसी घर मे रखा भूसा लेने गई तो देखा कि बिनोद रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ है तब सोर मचाया ,गांव के लोग भी जुटे और पुलिस को सूचना दी ।सूचना पाकर नायब दरोगा सुनील कुमार सरोज घटना स्थल पर गए जाकर रस्सी काटकर शव को नीचे उतरवाया और मृतक के भाई रोहित द्वारा प्राथना पत्र लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।