आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर में महिला की मौत हो गई, जबकि पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही नहीं गिर गई।
जानकारी के अनुसार परवीन सुलताना पत्नी मोहम्मद अजमल उम्र 35 साल निवासी बनकटा थाना रौनापार अपने घर बनकटा से जीयनपुर बाइक से आ रही थी कि रास्ते में हरैया गांव के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को शाम 4:30 बजे टक्कर मार दी। जिसमें महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई और घटनास्थल पर ही परवीन सुलताना की मौके पर ही मौत हो गई वही चालक उसके पति का छोटा भाई मोहम्मद अख्तर को भी चोट आई और महिला की गोद में उसका 3 साल का बेटा युसूफ बैठा हुआ था जो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
वही टक्कर मारने के उपरांत वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उनके पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक परवीन सुल्ताना के पति मोहम्मद अजमल जीयनपुर स्टेट बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं मौत की सूचना पर उनकी ससुराल अजमतगढ़ से दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए वहीं उनके घर बनकटा पर कोहराम मच गया।
मृतका के पिता इश्तेखार आज़मी सामाजिक कार्यकर्ता व जवाहर नवोदय विद्यालय गाजीपुर में कर्मचारी हैं जो अजमतगढ़ निवासी हैं और पर्यावरण सरक्षण पर कार्य करते हैं। उनके इस संकट पर समाज के प्रबुद्ध लोग उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

