Breaking News

तहसीलदार बूढ़नपुर के न्यायालय से पत्रावली गायब।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट विशाल कुमार 

आज़मगढ़: बूढ़नपुर तहसीलदार न्यायालय से एक मुकदमाती पत्रावली गायब होने की खबर है!  इस बात को लेकर प्रशासनिक अमला में हडकंप मचा हुआ है! पीड़ित ने जिलाधिकारी आजमगढ़ सहित उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को शिकायती पत्र सौंपते हुए पत्रावली न्यायालय के पटल पर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है!                             
तहसीलदार न्यायालय में अशोक बनाम चन्द्रिका तजबीजसानी का मुकदमा विचाराधीन है! पिछली तिथि 25 जुलाई नियत थी! अर्जुन शर्मा 25 जुलाई को अपने अधिवक्ता मिथलेश सिंह के साथ न्यायालय में हाजिर हुए! पेशकार ने फर्देकाम पर 27 अगस्त तिथि नियत किया! अर्जुन शर्मा 27 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित हुए! उन्होंने पत्रावली पर अगली तिथि जानना चाहा किन्तु पत्रावली नही मिली! पत्रावली दिखाने के लिए उन्हें फिर दूसरे दिन 28 अगस्त को बुलाया गया किन्तु दूसरे दिन भी पत्रावली उन्हें नहीं दिखाई गयी! इस बाबत एसडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पत्रावली खोजवायी जा रही है! यदि ऐसा है तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी! गौरतलब है कि तहसीलदार बूढ़नपुर की स्वेच्छा चारिता के कारण महीनों से अधिवक्ता उनकी अदालत का बहिष्कार कर न्यायिक कार्य से विरत हैं।

और नया पुराने