Breaking News

मेहनाजपुर: अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृता बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़: दिनांक 08.06.2021 को वादी थाना मेहनाजपुर ने थाने पर सूचना दी कि दिनांक 03.06.2021 को मेरी पुत्री 16 वर्ष को अभियुक्त साजन राजभर पुत्र साहब राजभर ग्राम करसड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ बहला फुसलाकर भगा ले गया। वादी की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 55/2021 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया था।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन मे वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी में उ0नि0 मय हमराह हे0का0 चिक्कन यादव व म0का0 प्रिया बाजपेयी के थाने से प्रस्थान कर देख भाल क्षेत्र व भ्रमण चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के मेहनाजपुर बाजार में मामूर थे की मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की मु0अ0सं0 55/21 धारा 363 ,366  IPC से सम्बन्धित अपहृता / अभियुक्त जो बरवा मोड़ के पास खड़े होकर कही जाने के फिराक में है साधन का इंतजार कर रहे है । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह मुखबिर खास को साथ लेकर बरवा मोड़ पहुचे तो वहा खड़े एक लड़की और लड़के की ओर इशारा करते हुए मुखबिर खास हट बढ़ गया, मुखबिर के इशारे अनुसाऱ तत्परता बरतते हुए खड़े व्यक्ति/महिला के पास एक बारगी पहुचे कि अचानक पुलिस को देखकर खड़ा लड़का सकपका व घबरा गया जिसे पुलिस टीम द्वारा वहीं पकड़ लिया गया। नाम व पता पूछा गया तो लड़के द्वारा अपना नाम साजन राजभर पुत्र साहब राजभर ग्राम करसड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ बताया अभियुक्त के पास से अपहृता को बरामद किया, बरामद महिला थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/21 धारा 363 ,366 IPC से सम्बन्धित पीड़िता / अपहृता है व साजन राजभर अभियोग उपरोक्त में नामजद अभियुक्त है अभियोग उपरोक्त का हवाला देकर समय लगभग 09.30 बजे दिन अपहृता को म0का0 प्रिया बाजपेयी कि सुपुर्दगी में व अभियुक्त साजन राजभर को कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग–

 मु0अ0सं0 55/21 धारा 363 ,366  IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त

1. साजन राजभर पुत्र साहब राजभर ग्राम करसड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ

बरामदगी

अपहृता को बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 अतीक अहमद 
2. हे0का0 चिक्कन यादव 
3. म0का0 प्रिया बाजपेयी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ

और नया पुराने