Breaking News

तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का डीएम ने किया उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 अगस्त-- लायन्स क्लब एवं जिला बैडमिंटन संघ आज़मगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का उद्घाटन आज मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया। इसके पूर्व मुख्य अथिति ने हॉकी के जादूगर दादा ध्यानचन्द एवं विघ्न हरण गणेश जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का पक्ष रखते हुए अजेंद्र राय ने कहा कि 1999 से प्रारंभ हुए बैडमिंटन विकास को आज भी दो कोर्ट में सीमित रखने को लेकर कम से कम 8 कोर्ट के हाल के निर्माण हेतु भी आग्रह किया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक बहुत ही अच्छा जरिया है, इसके माध्यम से बच्चे अपना कैरियर सुधार सकते हैं।
खेल से हमें शारीरिक एवं मानसिक शक्ति मजबूत होती है। जिलाधिकारी ने अपील किया कि बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करें, जिससे बच्चे खेल की तरफ आगे बढ़ें। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों में भी खेल का मैदान बनाने के लिए जमीनों का चिन्हांकन किया जा रहा है, जिससे कि ग्रामीणांचल के बच्चे भी खेल से प्रेरित होकर खेल जगत में आगे बढ़ सकें।
उन्होने कहा कि खेल से अच्छी कोई विधा हो ही नहीं सकती, खेल पूरी दुनिया मे बेहतर माहौल बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है, से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सम्पूर्ण परिणाम के अन्तर्गत 17-35 श्रेणी के विजेता बालक वर्ग में विनेश सिंह ने पुनीत डालमिया को 30-11, आरुष श्रीवास्तव ने आर्यन गुप्ता को 30-11, अवनीश कुमार ने धीरज कुमार को 30-12, किशन श्रीवास्तव ने आशीष यादव को 30-18 से पराजित किया, अंडर 13 के विजेता बालक वर्ग में ऋषभ ने अभिनव मिश्रा को 30-16, पीयूष गिरी ने दिव्यांश श्रीवास्तव को 30-21, निशित राय ने दिव्यांश चतुर्वेदी को 30-15, धैर्य सिंह ने धैर्य दत्त त्रिपाठी को 30-16, हर्ष यादव ने प्रियांशु सिंह को 30-08, सूर्यांश श्रीवास्तव ने अनमोल गुप्ता को 30-15, शशांक यादव ने समक्ष को 30-18, आदित्य सिन्हा ने आदित्य दिवेदी को 30-14, श्रेयांश पाण्डे ने वैभव सिंह को 30-17, अंडर 13 के विजेता कन्या वर्ग में सौम्या सिंह ने श्रेया 15-08 एवं 15-03, मांडवी यादव ने माही सिंह 15-02 एवं 15-04, अमृता ने शाक्षी शुक्ला को 30-22 से पराजित किया, अंडर 17 के विजेता बालक वर्ग में अमन राज श्रीवास्तव ने कृष्ण कुमार 30-29, यशु यादव ने सिद्धांत राय को 30-18, आनन्द यादव ने निहित राय को 38-04, अभिषेक गुप्ता ने हर्ष सिंह को 30-21, रजनीश सिंह ने अनुराग पाल 30-15, कृष्ण ने अभिषेक तव को 30-08, श्रेयांश सिंह ने सौरभ सिंह को 30-15, आयुष गुप्ता ने दिव्यांश श्रीवास्तव को 38-21 से पराजित किया, अंडर 17 के विजेता कन्या वर्ग में सौम्या सिंह ने सपना मौर्य को 15-01 एवं 15-02, विदुषी साहू ने तनु यादव को 15-08 एवं 15-09, मांडवी यादव ने प्राची सिंह को 15-06 एवं 15-09, प्रांजल यादव ने गार्गी चतुर्वेदी को 15-08 एवं 15-09, सपना मौर्या ने अमोलिका पाण्डे को 30-15, तनु यादव ने खुशी यादव को 30-18, विदुषी साहू ने शालिनी यादव को 30-19, मांडवी यादव ने दृष्या चौबे को 30-09, प्रांजल यादव ने साक्षी को 21-15 से पराजित किया।
मैच सफलतापूर्वक सम्पन कराने में करन श्रीवास्तव ,पवन पांडेय ,सीमा चौहान राष्ट्रधर्म सिंह ,माया कुमारी ,प्रदीप यादव, प्रफ़ुल पांडेय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
जिला बैडमिन्टन संघ आजमगढ़ प्रतिभा खोज एवं उन्हें उचित मुकाम देने के लिए उदीयमान खिलाड़ियों का चयन कर विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित करेगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी पांडेय, डॉक्टर सीके त्यागी, गोकुल दास, डॉक्टर भक्तवत्सल, मुकुल अग्रवाल, उपक्रिड़ाधिकारी राज नारायण, नीरज अग्रवाल, केएम श्रीवास्तव, दीपक, मुकुंद, गोविन्द आदि के साथ ही स्कूल की शिक्षिका व इनर ह्वील की अध्यक्ष लाजो अग्रवाल अपनी सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।

और नया पुराने