आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में दिनांक 13.09.21 उ0नि0 राजेश प्रसाद मय राह का0 सुनील सरोज व का0 आनन्द कुमार के देखभाल क्षेत्र सरकारी जिप्सी के रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर होकर परशूरामपुर बाजार मे मामूर था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की बिलरियागंज की तरफ से दो व्यक्ति पिपिया में अवैध शराब लेकर आ रहे है । इस सूचना पर उ0नि0 व मय राही कर्मचारीगण मय मुखबीर के साथ परशुरामपुर बाजार से प्रस्थान कर रग्घूपुर के आगे पहुँचकर पुलिस वाले पेड़ो की आड़ लेकर बिलरियागंज की तरफ से आने वाले व्यक्तियों को देखने लगे कुछ ही देर मे दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये मुखबीर खास इशारा करके हट बढ़ गया । ज्यो ही वो व्यक्ति रग्घूपुर की तरफ आये पुलिस वाले एक बारगी घेर कर पकड़ लिये पकड़े हुए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम (1) विनोद यादव S/O गंगा यादव RO विशुनपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ (2) जीत बहादुर यादव S/O चुन्नी यादव ग्राम - मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताये जामा तलाशी लेते हुए दाये हाथ में लिये पिपिया के बारे में पूछा गया तो बताया साहब इसमे अवैध कच्ची शराब है जिसे बेचकर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते है । पिपिया को कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपीगण को धारा 60 आबकारी अधिनियम का अपराध बताकर आज दिनांक 13.09.21 को समय 19.30 को बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मा0 मा0 मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो को पूर्णत: पालन किया गया है । गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्तगणो के परिजनो को दी गयी ।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 255/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण–
1. विनोद यादव S/O गंगा यादव सा0 विशुनपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2- जीत बहादुर यादव S/O चुन्नी यादव ग्राम - मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद।
बरामदगी-
10-10 लीटर अवैधअपमिश्रित कच्ची शराब कुल 20 लीटर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 राजेश प्रसाद मय राह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2- का0 सुनील सरोज व का0 आनन्द कुमार थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
