आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ: शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयापार में शुक्रवार को डॉ0भारत भूषण त्रिपाठी तथा नेत्र सहायिका संध्या यादव के द्वारा 39 छात्र छात्राओं का स्वस्थ्य परीक्षण किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से ओरल हाइजीन, नाखून स्वच्छता, पेट संबंधित रोग, नेत्र परीक्षण इत्यादि रहा।उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक सन्तराज कुमार ने बच्चों से जल जनित रोगों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। और आगाह किया कि उचित दूरी के साथ साथ सेनेटाइजर का प्रयोग करें। क्योंकि तीसरी लहर को आने से रोकना इसी पर निर्भर है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी ज्ञान बच्चों को दिया गया।इसके अलावा बच्चों को साफ सफाई और स्वास्थ्य सम्बंधित तमाम जानकारी देकर उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

