Breaking News

जर्जर हो चुके प्राथमिक विद्यालय विजयापार के भवन की हुई नीलामी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

नीलामी की सबसे ऊंची बोली 73000 रुपये रही।

आजमगढ़: शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज के प्राथमिक विद्यालय विजयापार के जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया आज शुक्रवार को विद्यालय परिसर में खुली बैठक कर की गई। नीलामी के लिए जर्जर भवन की न्यूनतम धनराशि ₹25800 निर्धारित की गई थी।


इस नीलामी प्रक्रिया में 13 लोगों ने हिस्सा लिया और न्यूनतम धनराशि का 10% सिक्योरिटी के तौर पर जमा करके बोली लगाया।
निलामी में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नवली गांव निवासी दिनेश शर्मा ने सबसे उच्चतम बोली ₹73000 की लगाई। दुसरे स्थान पर विजयापार गांव के हरिकेश यादव ने 72800 रूपये लगाए। 

इस दौरान मौके पर जयनन्द भारती, चन्द्रभान सिंह, मनोज सिंह, राजन सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, मुखनाथ सिंह, आदि लोगों के साथ विद्यालय समिति के लोग भी उपस्थित रहे।

और नया पुराने