Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में DIGI ट्रैकिंग मशीन लूटने वाले अन्तर्प्रान्तीय 25-25 हजार के दो ईनामिया सहित 07 डकैत गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- देवगाँव

 अन्तर्प्रान्तीय एक दर्जन घटनाओं का खुलासा ,

 06 DIGI मशीन (कीमत- 80 लाख रूपये), 03 देशी तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस,लकड़ी के डंडे, RITZ कार व चोरी की मोटरसाईकिल बरामद,

 पुलिस मुठभेड़ में गोली लगनें से दो बदमाश घायल ।

आज़मगढ़: अतुल सिंह पुत्र ठाकुर दास सिंह ग्राम लेहेरवर बरकुला पोस्ट खैरपुर थाना सोरो जनपद कासगंज उ0प्र0 ने दिनांक-05-09-2021 को लिखित सूचना थाना देवगाँव पर दिया कि प्रार्थी के भाई अनिल सिंह पुत्र ठाकूर दास सिंह सजा ट्रेडर्स एण्ड कम्पनी से जीओ रिलाइन्स का काम लिया है। जिसे वह देखता है, कम्पनी को बिन्द्रा बाजार से खुज्जी तक जीओं कम्पनी के पास पाईप डालने का काम मिला है। आज दिन समय 14.00 बजें ग्राम कैथीशंकरपुर के पास हाईवें पर काम चल रहा था कि चार पहिया से अज्ञात बदमाश हथियार बंद आये तथा स्टाफ के सुनील उत्तम जित्तु व दिलखुश को डंडे से मारपीट कर धमकाते हुए डीजी ट्रैकिंग मशीन नम्बर 30109848 लूटकर बनारस की तरफ भाग गयें। इस सूचना पर थाना देवगाँव पर मु0अ0सं0- 175/21 धारा 392/323/506 भादवि पंजीकृत हुआ।
इस घटना की गम्भीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह* द्वारा एसपी सीटी श्री पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में व सीओ लालगंज श्री मनोज कुमार रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में घटना का अनावरण हेतु *स्वाट टीम श्री नन्द कुमार तिवारी, सर्विलांश टीम श्री राजकुमार सिंह व थाना प्रभारी देवगाँव श्री मंजय सिंह* को निर्देशित कर घटना शीघ्र अनावरण कर बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में दिनांक- 23.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक देवगाँव मय हमराह के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में गोसाईगंज मौजुद थे तभी स्वाट प्रभारी द्वितीय श्री नन्द कुमार तिवारी द्वारा फोन करके सूचना दिया गया कि एक संदिग्ध RITZ कार सिल्वर कलर व एक मोटर साइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति लालगंज से भीरा की तरफ जा रहे हैं जिसके पीछे हम अपनी गाड़ी से लगे हैं । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना देवगाँव ने नि0अ0 श्री राकेश कुमार सिंह को सूचना दिया गया तो निरीक्षक अपराध मय हमराह द्वारा गोगही पुलिया के पास मिले जिन्हे साथ लेकर लालगंज की तरफ से आने वाले वाहनो की चेकिंग करने लगे कि कुछ ही देर बाद एक RITZ कार व उसके पीछे एक मोटर साइकिल पर दो लोगलालगंज की तरफ  से आते दिखायी दिये । जब नजदीक पहुँचे तो रूकने का इसारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार दोनो व्यक्ति पीछे मुड़कर भाग गये तथा RITZ गाड़ी के चालक ने भी पीछे मोड़ने का प्रयास किया कि पीछे से स्वाट टीम प्रभारी श्री नन्दकुमार तिवारी मय अपने टीम के सदस्य उ0नि0 श्री तारकेश्वर राय, उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस मय टीम, आ गये जो संयुक्त रूप से गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी के अन्दर चालक सहित कुल 5 व्यक्ति बैठे हैं । बारी बारी नाम पता पूछा गया तो क्रमशः 1. अपना नाम पन्नालाल पुत्र श्यामधारी  निवासी कबीरपुर चकसुल्तान थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर 2. हरेन्द्र रैदास पुत्र लालता प्रसाद निवासी पचारा थाना करन्डर जनपद गाजीपुर 3. राहुल रैदास पुत्र अनिल राम निवासी सकरा हुसैनपुर थाना कोतवाली गाजीपुर 4. अनुराग सिंह  पुत्र देवराज सिंह निवासी प्रताप बिहार कालोनी थाना कोतवाली शहर बुलन्दशहर उ0प्र0 5. मोहम्मद राजू उर्फ नसरत पुत्र मोहम्मद सहादत निवासी सलेमपुर थाना बरौली बेगुसराय बिहार हाल पता सेक्टर 8 बांस बल्ली मार्केट थाना सेक्टर 20 नोएडा उ0प्र0 बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक अदद तमंचा व 2 अदद कारतूस 315 बोर, 2 अदद मोबाईल सेट , दूसरे हरेन्द्र उपरोक्त से काले बैग से एक अदद DIGI मशीन मय चार्जर व एक अदद मोबाईल व 400 रूपया नगद तथा तीसरे राहुल रैदास से DIGI मशीन JLI-7 एक अदद मोबाईल 450 रूपये नगद तथा चौथे अनुराग सिंह से एक अदद DIGI मशीन एक अदद मोबाईल व 600 रूपया नगद तथा पांचवा मोहम्मद राजू उर्फ नसरत से DIGI ट्रैकिंग मशीन फाल्कन-2 एक अदद ओप्पो 300 रूपया नगद तथा गाड़ी के डिग्गी से एक अदद DIGI ट्रैकिंग मशीन मार्क-4 पन्ना लाल ने निकाल कर दिया तथा गाड़ी के अन्दर पांच अदद बांस का डन्डा भी बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों से मोटर साइकिल से भागे दोनो व्यक्तियों के बारे में पूछा गया तो सभी ने अलग अलग व सामूहिक रूप से दोनो का नाम प्रदीप पुत्र मंगूलाल निवासी माहरताला थाना लानी जिला लखीमपुर खीरी व राहुल कुमार रैदास पुत्र रामनरेश रैदास निवासी सिद्धनपुर जिला लखीमपुर खीरी बताया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-190/21 धारा 41/412/413/34 भादवि व मु0अ0सं0- 191/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट, पंजीकृत किया गया। 
पुनः मुखबिर खास सूचना मिली कि एक मोटरसाईकिल से दो बदमाश मेहनाजपुर से पल्हना के तरफ आने वाले है, जो मु0अ0सं0- 175/21 का वांछित अभियुक्त/ईनामिया अपराधी है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर विश्वास करते हुए उपरोक्त मौजूदा पुलिस टीम के साथ मेहनाजपुर गायत्री मोड़ से पहले पहुँचकर बदमाशों का इन्तजार करने लगें कुछ समय बाद मेहनाजपुर की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी, मोटसाईकिल सवार बदमाश पुलिस वालों को देखकर मोटरसाईकिल मुड़कर पीछे भागने लगे कि मोटरसाईकिल अचानक फिसल कर गिर गयी। अपने को घिरा देखकर दोनो बदमाश पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगें। पुलिस वालों द्वारा अपने प्रशिक्षण का लाभ लेते हुए बदमाशों को ललकारते हुए बताया कि तुम लोग चारों तरफ से पुलिस से घिर गये हों अपने आप को पुलिस के हवाले कर दो तभी पुनः बदमाशों ने पुलिस वालों पर फायर करने लगें कि आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा भी संयमित फायर किया गया। जिस पर गोली लगने से दोनों बदमाश के कराहने की आवाज आने लगी। जिसपर पुलिस पार्टी द्वारा सतर्कता से दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछनें पर अपना नाम बदमाशों ने क्रमशः प्रदीप पुत्र मंगूलाल निवासी महरताला थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी व राहुल कुमार रैदास पुत्र रामनरेश रैदास निवासी सिद्धनपुर थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी बताया जिनके कब्जें से 01 अदद DIGI मशीन फाल्कन-1 नं0-30138465 (लूट की), एक चोरी की मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स बिना नम्बर चोरी के, 4500 रूपये, दो अदद तमंचा .315 बोर, दो अदद जिन्दा व 05 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त वास्ते ईलाज सीएचसी लालगंज भेजा गया जहाँ से जिला अस्पताल चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर किया गया। जहाँ पर अभियुक्तों का ईलाज चल रहा है। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-192/21 धारा 307/34/41/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट, पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।  इन दोनो अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पूर्व से गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।  

लूट की घटना का विवरण-

1.दिनांक 05.09.2021 को आजमगढ़ जनपद में लालगंज के पास 
2.एक मशीन फाल्कन-2 जनपद  सीतापुर में थाना क्षेत्र पिसावां में लगभग 9-10 माह पूर्व 
3.इसी प्रकार एक मशीन जनपद लखीमपुर खीरी में रेहरिया ममरी के बीच  हम लोगों ने मशीन DIGISE लूटा था 
4. एक मशीन DIGI JLI-7 जनपद गाजीपुर के थाना क्षेत्र नन्दगंज में 
5. एक मशीन DIGI Mark-4 जनपद गाजीपुर में महाराजगंज के पास 
6. हम लोगों ने लगभग 2 माह पहले आजमगढ़ जनपद  में गंभीरपुर थाना क्षेत्र में कोहडौरा गांव के पास 
7. एक मशीन फाल्कन-1नं0- 30134865  करीब एक साल पहले लखीमपुर खीरी जनपद में सुन्दरवल के पास 
8. इसी प्रकार 5-6 माह पूर्व ग्राम जंगीपुर जनपद गाजीपुर के पास 
9. लगभग 6-7 दिन पहले जनपद गाजीपुर में कोतवाली क्षेत्र में आरटीओं के पास
10 बिहार, झारखण्ड बार्डर पर जिला भागलपुर में लगभग 1 वर्ष पूर्व 
11. गाजीपुर में चोचकपुर के पास 7-8 माह पूर्व 12. लगभग 7-8 माह पूर्व सैदपुर के पास जनपद 
13. लगभग 5-6 माह पूर्व जनपद जौनपुर के थाना क्षेत्र बदलापुर के पास 

अपराध का तरीका- अभियुक्त पन्नालाल एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसका 08-10 लोगों का गिरोह है, जो उ0प्र0 के विभिन्न जनपद लखीमपुर, सीतापुर, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, सहित जनपद बिहार के भागलपुर आदि जनपद में  चार पहिया वाहन व मोटरसाकिल से तमंचा दिखाकर डंडे से मारपीट कर घायल कर DIGI मशीन लूटने का कार्य करते है। अभियुक्त पन्नालाल पहले दिल्ली में टेलीफोन कम्पनी में सुपरवाईजर का काम कर चुका है।  

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0-190/21 धारा 41/412/413/34 भादवि थाना देवगाँव, आजमगढ़।
2- मु0अ0सं0- 191/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट, थाना  देवगाँव, आजमगढ़ ।
3- मु0अ0सं0-192/21 धारा 307/34/41/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना  देवगाँव, आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त गण-

1. पन्नालाल पुत्र श्यामधारी  निवासी कबीरपुर चकसुल्तान थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर 
2. हरेन्द्र रैदास पुत्र लालता प्रसाद निवासी पचारा थाना करन्डर जनपद गाजीपुर 
3. राहुल रैदास पुत्र अनिल राम निवासी सकरा हुसैनपुर थाना कोतवाली गाजीपुर 
4. अनुराग सिंह  पुत्र देवराज सिंह निवासी प्रताप बिहार कालोनी थाना कोतवाली शहर बुलन्दशहर उ0प्र0 
5. मोहम्मद राजू उर्फ नसरत पुत्र मोहम्मद सहादत निवासी सलेमपुर थाना बरौली बेगुसराय बिहार हाल पता सेक्टर 8 बांस बल्ली मार्केट थाना सेक्टर 20 नोएडा उ0प्र0
6. प्रदीप पुत्र मंगूलाल निवासी महरताला थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी (25 हजार रूपये का ईनामिया) घायल
7. राहुल कुमार रैदास पुत्र रामनरेश रैदास निवासी सिद्धनपुर थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी *(25 हजार रूपये का ईनामिया) घायल

बरामदगी-

1- 03 अदद तमंचा व 05 कारतूस जिन्दा व 05 अदद खोखा कारतूस .315 बोर नाजायज
2- एक अदद RITZ कार घटना में प्रयुक्त
3-  06 अदद DIGI मशीन मय चार्जर व पिट्ठू बैग (कीमत करीब 80 लाख रूपयें)
4-  5 अदद डंडा 5- 08 अदद मोबाईल
6- चोरी की मोटरसाईकिल 7- 8000 रूपये नगद 

गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक देवगाँव मंजय सिंह मय हमराह थाना देवगाँव, आजमगढ़ ।
2- स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक द्वितीय नन्द कुमार तिवारी, मय टीम आजमगढ़ ।
3- उ0नि0  तारकेश्वर राय, उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम, आजमगढ़।
4- उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, हे0का0 गोविन सिंह, थाना देवगाँव, आजमगढ़ ।
5- हे0का0 प्रवीण कुमार सिंह, हे0का0 श्याम कुमार गौतम, का0 विकास राज थाना देवगाँव, आजमगढ़ ।
6- हे0का0  चन्द्रमा मिश्रा, का0 यशवंत सिंह, का0 उमेश यादव व दिनेश यादव सर्विलांस टीम, आजमगढ़।
7- हे0का0 जितेन्द्र कुमार पाण्डेय., का0 शनी नागर, का0 पवन कुमार यादव स्वाट टीम, आजमगढ़।

और नया पुराने