आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर चक्की के पास सरजू नदी की शाखा बहती है जिस पर एक पुल बना हुआ है जिससे पानी एक तरह से दूसरी तरफ बहता है। शुक्रवार को भोर मे ग्रामीणों को इस पुल के दक्षिणी छोर पर जलकुंभी के बीच में एक अज्ञात शव देखने को मिला।
जिसे देखने के बाद हाजीपुर चक्की के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर रौनापार पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। लाश को बाहर निकलवाने के लिए मछुआरों और जाल की व्यवस्था तो की मगर मछुआरे लाश को बाहर निकालने से कतराने लगे क्योंकि लाश इतनी सड़ी थी कि छूते ही वह एक एक अंग बिखर जाती इसलिए वह लाश को छूने से कतराने लगे। मौके पर मौजूद रौनापार पुलिस जिले पर इसकी सूचना दी और पत्रकारों को बताया कि पीएससी ही इसे सुरक्षित निकाल सकती है यह लाश किसकी है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही पता चलेगा फिर भी लोगों द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही है कि 18 सितंबर को रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव के एक व्यक्ति की सरजू की शाखा में डूबने से मौत तो हो गई साथ ही साथ आजतक उसका शव लापता भी चल रहा है जिसकी छानबीन मे पुलिस ने तमाम प्रयास किए कि शव बरामद हो जाए किंतु आज तक शव नहीं मिला
जानकारी के अनुसार मसूरियापुर से गायब व्यक्ति का नाम दीपेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र हरि प्रकाश सिंह बताया गया है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है।