आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त।
किसानों की फसलों को हुआ काफी नुकसान।
कई गांव के रास्ते बरसात के पानी से अवरुद्ध।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह से डूब गई जिससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं वही गांव में भी पानी मुख्य मार्ग ऊपर से होकर गुजरने लगा है और गांव में जाने के लिए लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है रात भर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया वही कई घरों में पानी घुस जाने की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैइसके अलावा किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है उनकी फसलें पानी में पूरी तरह से डूब गई है और नदी नाले उफनाकर बह रहे हैं। कई विद्यालयों में जाने के रास्ते और अवरुद्ध हो गए हैं तो बागों में भी पानी भर गया है। ग्रामीण बताते कितनी बारिश वर्षों पहले हुई थी इस बार लगातार बारिश से जहां हम लोगों की फसल बर्बाद हुई है वही रात से ही बिजली भी गायब है और रास्ते जलमग्न हो गए जिसके चलते हम लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई।
