आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के चाँदपट्टी रौनापार मार्ग की हालत बद से बत्तर हो गई है। वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क की मरम्मत आज तक नहीं हो पाई है। जिससे वहां के राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में तो और भी फजीहत उठानी पड़ती है, गड्ढों में वाहन फस जाते हैं और गिर जाते हैं, दुर्घटनाएं भी होती है। जिसको सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने गम्भीरता से लेते हुए सदन में सवाल उठाया था, तब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से कहा गया था कि चांदपट्टी से रौनापार मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अनुरक्षणआधीन है भारी वाहन एवं अत्याधिक यातायात बढ़ जाने के कारण मार्ग अत्याधिक क्षतिग्रस्त हो गया है तथा सीमित संसाधनों द्वारा यातायात आवागमन सुनिश्चित किया जा रहा है।
मार्ग पीएम०जीएस० वाई योजना अंतर्गत अनुरक्षण के अधीन होने के कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा इसकी मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य मार्ग लोक निर्माण के संबंधित खंड को हस्तांतरण के पश्चात संभव हो सकेगा। मार्ग को लेकर निर्माण विभाग के संबंधित खंड को स्थानांतरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
जिसको सरकार की तरफ से अब चाँदपट्टी से रौनापार सम्पर्क मार्ग पीएमजीएसवाई विभाग से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग आजमगढ़ में हस्तांतरित करने की अनुमति मिल गई। अब उम्मीद की जा रही है कि क्ष्रेत्र वासियों को जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी। इस सम्बंध में विधायक बन्दना सिंह ने कहा है कि- जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा, और राहगीरों को सुविधा मिलेगी।