आज़मगढ़।
रिपोटर:-शैलेन्द्र
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी द्वारा आयो चलें बूथ के पास चौपाल कार्यक्रम के तहत लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी आजमगढ़ जिले में पहुंचने पर नगर के सिधारी स्थित एक होटल सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होने दावा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2022 के चुनाव में चार सौ सीटे के साथ प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। आजमगढ़ जिले पर सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नजर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे भी फीडबैक लिया है।
उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और समाजवादी पार्टी सरकार के विकाश कार्यो को लेकर जनता के बीच जा रही है। आज देश और प्रदेश भाजपा की सरकार से सभी लोग परेशान है। बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई को पार्टी में जाने के बाद मुख्तार के लिए सपा के दरवाजे खुलने के बाबत उन्होने साफ नहीं बताया लेकिन कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ मतदाता सूची में नाम डलाने का काम हो रहा है। उन्होने कहा मुख्य विपक्षी दल होने के कारण प्रदेश सरकार की जनविरोधियों नीतियों के खिलाफ न केवल पार्टी आन्दोलन कर रही है बल्कि देश के हर ऐसे मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुखर होकर विरोध किया है, जो कि राष्ट्रहित में न हो।