Breaking News

गम्भीरपुर: पौने चार किलो ग्राम नाजायज गाँजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-गम्भीरपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक  आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 अमरनाथ यादव , उ0नि0 लाल साहब सिंह मय राह के देखभाल क्षेत्र कस्बा मोहम्मदपुर मे मौजूद थे कि मुखविर से सूचना मिली कि कुछ लोग नाजायज गांजा लेकर सैनिक ढाबा के पास नदी के पुलिया पर खडे है और कही जाने की तैयारी कर रहे है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्काल सैनिक ढाबा के पास स्थित नदी के पुलिया पर पहुचा तो गुमटी के पास तीन व्यक्ति खड़े मिले जिनको टोका गया तो पुलिस बल को देखकर तीनो व्यक्ति भागना चाहे कि राही कर्मचारीगण की मदद से मौके पर समय 19.10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । प्रकरण NDPS ACT से सम्बन्धित होना पाकर क्षेत्राधिकारी सदर को अवगत कराया गया तो प्राप्त सूचना के क्रम में मौके पर क्षेत्राधिकारी  सदर पहुंचे । पकडे गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल रव पुत्र रियाज अद ग्राम गौरी थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़, दुसरे ने अपना नाम सबरजीत यादव पुत्र राम मगन यादव ग्राम रानीपुर रजमो विन्द्रा बाजार थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़ तथा तीसरे ने अपना नाम सोनू उर्फ सर्फराज पुत्र मुमताज ग्राम रानीपुर रजमो (सीधारीगंज) थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़ बताये । मौके पर तलाशी से अभियुक्त अब्दुल  के पास से 1 Kg 210 ग्राम ,सबरजीत यादव के पास से 1 Kg 275 ग्राम व सोनू उर्फ सर्फराज के पास से 1 Kg 215 ग्राम गांजा बरामद किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0-189/21 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम अब्दुल रव  2. मु0अ0स0190/21 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम सबरजीत यादव 3. मु0अ0स0 191/21 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम सोनू उर्फ सर्फराज के पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- अब्दुल रव पुत्र रियाज अद ग्राम गौरी थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़
2. सबरजीत यादव पुत्र राम मगन यादव ग्राम रानीपुर रजमो विन्द्रा बाजार थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़
3. सोनू उर्फ सर्फराज पुत्र मुमताज ग्राम रानीपुर रजमो (सीधारीगंज) थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़

 पंजीकृत अभियोग

1.मु0अ0स0 189/21 धारा 8/20 NDPS ACT थाना गम्भीरपुर  आजमगढ ।
2.मु0अ0स0190/21 धारा 8/20 NDPS ACT थाना गम्भीरपुर  आजमगढ ।
3.मु0अ0स0 191/21 धारा 8/20 NDPS ACT थाना गम्भीरपुर  आजमगढ ।

बरामदगी

अब्दुल रव के पास से 1 Kg 210 ग्राम नाजायज गाँजा,
सबरजीत यादव के पास से 1 Kg 275 ग्राम नाजायज गाँजा
सोनू उर्फ सर्फराज के पास से 1 Kg 215 ग्राम नाजायज गांजा 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अमरनाथ यादव थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़ ।
राह उ0नि0 लाल साहब सिंह थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़ ।
का0 बैजनाथ सरोज थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़ ।
का0उदयभान गुप्ता, थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़ ।
का0 सौऱभ सरोज थाना गम्भीरपुर  आजमगढ़ ।

और नया पुराने