Breaking News

अतरौलिया: गोवध अधिनियम में एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया,गोवध, अवैध शराब बिक्री के  अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीणश्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर श्री गोपाल स्वरूप बाजपेयीव प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील चन्द्र तिवारी अतरौलिया आजमगढ़  के  कुशल निर्देशन में आजउ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंय राह का0 रणविजय व का0 भोलू यादव के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन में मखनहा क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय राह के रवाना होकर बूढनपुर चौराहा पहुंचा तो एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए मुखबिर ने बताया की यही सोनू है। पुलिस वालों को देख कर अभियुक्त उपरोक्त हड़बड़ा कर भागना चाहा फिर पुलिस वालोंद्वारा आवश्यक बल का प्रयोग कर घेर घार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये अभियुक्त का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सोनू यादव पुत्र शंकर यादव निवासी इन्दारा (अहिरपुरा) थाना कोपागंज  मऊ उम्र करीब 25 वर्ष बताया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0सं0 102/21धारा 3/5A/8गोवध निवारण अधिनियम 

गिरफ्तार अभियुक्त–

1- सोनू यादव पुत्र शंकर यादव निवासी इन्दारा (अहिरपुरा) थाना कोपागंज  मऊ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. का0 रणविजय थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. का0 भोलू यादव थाना अतरौलिया आजमगढ़

और नया पुराने