Breaking News

सिधारी: मोटरसाईकिल चोरी करने वाला गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: दिनांक  18/06/2021 को जितेन्द्र मदेशिया पुत्र स्व0 माला राय  मदेशिया निवसी बेलईसा  द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि दीप उज्जवल मैरेज हाल में अपनी मोटर साइकिल नं0 यू0पी050BA1214 से शादी समारोह में भाग लेने गया था जब जितेन्द्र मद्धेशिया सुबह 6 बजे मैरेज हाल से बाहर आया तो उसकी गाड़ी  वहाँ नहीं थी अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाईकल चोरी कर लिया गया। इस सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पजीकृत कर वाहन व अभि0 की लगातार तलाशी की जा रही थी। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे जनपद मे अभियुक्तो  की गिरफ्तारी हेतु अभियान मोटरसाईकिल की चोरी करने वाले अभियुक्तों गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी की  गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व  क्षेत्राधिकारी नगर के  कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उ0नि0 मिथलेश कुमार  मय राह थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र शान्ति ब्यवस्था में छतवारा चौराहा पर मामूर थे कि जरिये मुखवीर सूचना मिली किएक व्यक्ति चोरी का मो0सा0 के सेकर  ग्राम सैदवारा से  सरायसादी की तरफ आ  रहा है  यदि जल्दी करेगे तो पकड़ा जा सकता है । मुखवीर की वात का विश्वास करके मुखवीर को साथ लेकर अपने अपने मोटरसाईकिल से छतवारा अपनी अपनी मोटरसाईकिल को छतवारा पुरानी शराब की दुकान के बगल में छिपाकर खड़ी करके आने वाले ब्यक्ति का इन्तजार किया जाने लगा कि थोड़ी देर बाद एक ब्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया कि मुखवीर ने इशारा करके बताया कि साहब वही  व्यक्ति है जो चोरी की मोटर साइकिल लेकर आ रहा है और हट बढ़ गया कि पुलिस द्वारा ज्योही वह व्यक्ति छतवारा पुरानी शराब की दुकान के पास पहुचां कि  पुलिस वालो को देखकर मुड़कर भागना चाहा कि हडबड़ाहट में मोटर साइकिल  बन्द हो गयी  पुलिस वाले दौड़ाकर  बिना भागने का मौका दिये पकड़ लिया गया ।पकडे  गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सन्तोष सिंह S/O नरेन्द्र सिंह R/0 भँगहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया व अभियुक्त उपरोक्त के पास से  एक अदद  मोटरसाइकिल नम्बर यूपी50बीए1214 व चेचिंस नं0 MBL5ARO34H9F15139 इंजन नं0 JA05EGH9F03639 बरामद हुआ  जो  थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 228/21  धारा 379 भादवि से संबधित है। अभि0 को   मु0अ0स0 228/21 धारा 379/411भादवि  का बोध कराकर  समय 12.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग -

1. मुअ0स0  228/21 धारा  379/411 भादवि थाना-सिधारी,आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त 

1- सन्तोष सिंह S/O नरेन्द्र सिंह R/0 भँगहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1-एक अदद  मोटरसाइकिल नम्बर यूपी50बीए1214 , 
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1- प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना-सिधारी,आजमगढ़
2- उ0नि0  मिथलेश कुमार थाना-सिधारी,आजमगढ़
3- का0 चन्द्रशेखर कुमार शाह थाना-सिधारी,आजमगढ़
4- का0 मनीष कुमार यादव थाना-सिधारी,आजमगढ़

और नया पुराने