Breaking News

बंद घर का ताला तोड़कर की हजारों की चोरी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: - जीयनपुर कोतवाली के तेजपालपुर धुसवा में बंद घर का ताला तोड़कर की हजारों की चोरी। जीयनपुर में चोरों का आतंक बढ़ा। 
 जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर धुसवा गांव निवासी किरन पत्नी राजेश के घर का ताला अज्ञात चोरों द्वारा तोड़कर जेवर नकदी व हजारों का सामान चोरी हो गया। वही पीड़िता ने बताया कि उसके पति बाहर कमाते है और वह मायके में रहती है। घर पर कोई नही रहता ।
और ताला बंद रहता है। बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर Led tv , सोने की अंगूठी, 3 लॉकेट, 10000 नकद व बर्तन आदि समान चोर उठा ले गए। गांव वालों ने फोन कर बताया तो घटना की जानकारी हुई। वही पीड़ित महिला ने सोमवार को जीयनपुर कोतवाली प्रार्थना पत्र देकर कानूनी करवाई करने की मांग की हैं।

और नया पुराने