Breaking News

हरैया विकासखंड के प्रधान संघ अध्यक्ष बने उमेश चंद यादव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: विकास खंड हरैया के एक निजी स्कूल में रविवार को प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधानों ने उमेश चंद यादव को अपना नेता चुन लिया। ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष का चयन होने के बाद अन्य पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा कर दी गई। संगठन का चुनाव संपन्न होने के बाद सभी प्रधानों ने नए पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। विकास खंड हरैया में अभी तक प्रधान संगठन के पदाधिकारियों का चयन नहीं हुआ था।
रविवार को हरैया ब्लाक के एक निजी स्कूल में क्षेत्र के प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राजमन यादव ने की। इस दौरान बैठक में मौजूद प्रधानों ने सर्वसम्मति से उमेश चंद यादव को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुन लिया। इसके अलावा अखिलेश मौर्य को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र पासवान, अमित सिंह,जालंधर यादव को उपाध्यक्ष, मानसिंह महामंत्री, पवन कुमार राय संगठन मंत्री, मुकेश प्रजापति को सचिव के पद पर चयन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों का चयन होने के बाद प्रधानों ने विकास के कार्यों व बीडीओ के कमिशन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, रामचंद्र निषाद, मुनिराज प्रजापति, विनय यादव, विनोद यादव, सतीश यादव, सुधीर पटेल, सीताराम यादव, मुकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने