आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: कोटेदार संघ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद सीताराम मौर्या का शुक्रवार को जीयनपुर बाजार में रामानंद यादव के आवास पर अजमतगढ़ ब्लॉक के सभी कोटेदारों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरा उद्देश्य कोटेदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। कोटेदारों की अनेक समस्या है जैसे कम कमीशन मिलता है जिसमें उनका भरण पोषण संभव नही है। अधिकारियो द्वारा बार बार शोषण किया जाता है, इसके अलावा कोटेदारों की तमाम समस्याएं हैं जिसको लेकर हम लड़ाई पहले से लड़ते आ रहे है और आगे भी हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि कोटेदारों की समस्याओं को लेकर हम जनपद के उच्चाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे और उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे ताकि कोटेदारों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
इस मौके रामानंद यादव राम, अवध मौर्य, दुर्ग विजय दुबे, मोहम्मद अब्बास, परवेज अहमद, अभिमन्यु, गनपत गुप्ता, सुरेन्द्र, प्रेमचंद, पोल्हि यादव, सुभाष, रामधारी, प्रमोद सहित तमाम कोटेदार मौजूद रहे।