Breaking News

पात्रों को नहीं मिल पाई आवास की सुविधा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़/अतरौलिया: भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बहुत लोग भारी बारिश के चलते अपने घर से पलायन कर लिए तो बहुतों के आशियाने उजड़ गए। वही कुछ जगहों पर संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण पात्रों को आवास की सुविधा नहीं मिल सकी। पात्रों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है लेकिन उन्हें एक आवास नसीब नहीं हो रहा। ताजा मामला आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत पेडरा के ग्राम दादर का है,
जहां के निवासी पुतला देवी का कहना है कि उनके पास रहने के लिए केवल एक मंडई थी जो कि इस बरसात में गिर गई। इस समय उनके परिवार के पास रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। किसी प्रकार से वे लोग त्रिपाल डाल कर रह रहे हैं। जब यह लोग गांव के प्रधान से आवास के लिए कहते हैं तो उन्हें ग्राम प्रधान द्वारा आश्वासन दे दिया जाता है। नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान बलराम यादव पिछली बार भी ग्रामप्रधान थे, लेकिन ऐसा क्या कारण रहा कि अब तक इस परिवार को आवास नसीब नहीं हुआ? हालांकि इस मामले को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान पति बलराम यादव से बातचीत की गई तो उनके आश्वासन का सिलसिला जारी है। उन्होंने एक बार फिर से आश्वासन देते हुए कहा कि हमने इनका नाम लिस्ट में डाल दिया है और जल्द से जल्द इनको आवास उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

और नया पुराने