Breaking News

द्वितीय राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चला सघन चेकिंग अभियान, गलत पार्किंग कर खड़े वाहनों का हुआ ई-चालान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 28 सितंबर 2021 को द्वितीय राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व यातायात प्रभारी कौशल पाठक तथा रोवर्स रेंजर प्रभारी प्रांशु सिंह व रोवर्स रेंजर के सदस्यों के द्वारा शहर के नरौली चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान यातायात के नियमो की अवहेलना करने वालो जैसे सीट बेल्ट, हेलमेट, तीन सवारी, गलत नम्बर प्लेट व अन्य यातायात के नियमो की अवहेलना करने वालो की चेकिंग की गई तथा ई-चालान किया गया।
रोवर्स रेंजर के छात्रों द्वारा लोगो को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया तथा पम्पलेट स्टीकर का वितरण किया गया तथा जनसूचना विभाग के सहयोग से शहर के विभिन्न स्थानों पर एलईडी लगवाकर यातायात जनजागरूकता सम्बन्धी वीडियो चला कर लोगो को जागरूक किया गया
तथा होटलों व ढाबों पर सड़क पर गलत पार्किंग कर खड़े वाहनों का ई-चालान किया गया। प्राइवेट बस संचालको के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया तथा ई-चालान किया गया।

और नया पुराने