Breaking News

फूलपुर: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सवा लाख रूपये से अधिक की धनराशि का गबन करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-फूलपुर

आज़मगढ़: दिनांक 24.07.2021 को मनोज कुमार यादव अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील -फूलपुर आजमगढ द्वारा डाक द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अभि0 तत्कालीन सचिव विक्रेता विनोद कुमार द्वारा शासन से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर0के0वी0वाई0) से प्राप्त धनराशि मू0 1,33,154.00 रुपये (एक लाख तैतीस हजार एक सौ चौवन रुपये मात्र ) उर्वरक विक्री धनराशि को समिति के बैंक खाते में जमा न करके गबन कर लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 117/21 धारा 409 भादवि पंजीकृत कर, विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत  अपर पुलिस ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में आज दि0 28.08.21 को निरीक्षक अपराध अवधेश कुमार अवस्थी मय राह के देखभाल क्षेत्र तलाश वाँछित वारण्टी के क्षेत्र में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभि0 विनोद कुमार पुत्र चतुरी प्रसाद साकिन शेखपुर पिपरी थाना फूलपुर आजमगढ़ को समय करीब 09.15 बजे अभियुक्त के घर से हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया । 


सम्बन्धित  मुकदमा

1- मु0अ0सं0 117/21 धारा 409 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ  

गिरफ्तार अभियुक्त

1.विनोद कुमार पुत्र चतुरी प्रसाद साकिन शेखपुर पिपरी थाना फूलपुर आजमगढ़ उम्र करीब 51 वर्ष

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम

1. निरीक्षक अपराध अवधेश कुमार अवस्थी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ  
2. का0 धर्मेन्द्र यादव  थाना फूलपुर जनपद आजमगढ  

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 26 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने