आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चोरी करने वालों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व कुशल नेतृत्व में दिनांक 27.09.2021 को थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल व चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा बडागाव नहर पुलिया पर चेकिंग संदिग्ध वाहन /अवैध व्यक्ति करते हुए रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर थे कि चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल वाहन नं0 MH04FS2023 SPLENDRA PRO को रोककर वाहन के नम्बर व चेसिस नम्बर चेक किया गया तो उसका नम्बर दूसरा व वाहन स्वामी का नाम दूसरा आया वाहन चालक से नाम पूछा गया तो अपना नाम ताहिर पुत्र एहतेशाम सा0 कोर्टकिला थाना कोतवाली आजमगढ़ बताया तथा गाड़ी के सम्बन्ध में पूछा गया तो वाहन चोरी का होना बताया जिसको अपराध का बोध करा कर समय करीब 20.35 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- ताहिर पुत्र एहतेशाम सा0 कोर्टकिला थाना कोतवाली आजमगढ़
बरामदगी
1- एक अदद मोटर साईकिल नं0 MH04FS2023
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0- 187/21 धारा 411,420,467,468,471 भादविथाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. थाना प्रभारी उ0नि0 मोतीलाला पटेल थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंहं चौकी प्रभारी फरिहां थाना निजामाबाद आजमगढ
3. का0 सुमित कुमार -1 थाना निजामाबाद आजमगढ
4. का0 राहुल सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ
5. का0 विक्रान्त विश्वकर्मा थाना निजामाबाद आजमगढ
6. का0 सौरभ पाण्डेय थाना निजामाबाद आजमगढ
